अदाणी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Stocks) ने आज के कारोबार में मजबूती दिखाई दे रही है. आज यानी 19 जनवरी को अदाणी ग्रुप के सभी शेयर हरे निशान पर खुले हैं. इनमें अदाणी पावर (Adani Power Share Price) ने सबसे ज्यादा तेजी दिखाई. यह शेयर आज के 18% से अधिक उछला है. 10 बजकर 40 मिनट पर यह शेयर 18% से अधिक की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था.
इस दौरान अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) में और अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में भी 10% से अधिक बढ़त दर्ज की गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
10 बजकर 40 मिनट का अपडेट:

मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज
अदाणी ग्रुप की कंपनियों ने शानदार तेजी दिखाते हुए कुल मार्केट कैप को 12.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है. अभी तक अदाणी ग्रुप की कंपनियों के मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
शुरुआत में सभी शेयर उछले
सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 2.95% की बढ़त के साथ ₹2,290.75 पर पहुंच गया. अदाणी पावर ने भी 7.02% की बड़ी बढ़त के साथ ₹481.50 का स्तर हासिल किया. जबकि अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने 5.62% की तेजी के साथ ₹939.75 का आंकड़ा छुआ. वहीं अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) ने 5.31% की बढ़त के साथ ₹725.35 का स्तर पर था. अन्य अदाणी ग्रुप के शेयरों में अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ₹1,099.30 पर 3.06% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
इसके अलावा, एसीसी सीमेंट ने भी 2.11% की बढ़त के साथ ₹1,898.75 पर कारोबार किया.अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) 2% और एनडीटीवी (NDTV) 3% बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं