Adani Stocks Rally: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आज यानी मंगलवार को शानदार तेजी देखने को मिली. अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) द्वारा अदाणी ग्रुप के खिलाफ सभी मामलों को स्थायी रूप से बंद किए जाने के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और ग्रुप के लगभग सभी शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे.
इस खबर के बाद बाजार खुलते ही अदाणी ग्रुप के शेयरों में खरीदारी तेज हो गई. खासतौर पर NDTV के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला.
NDTV समेत कई शेयरों में बड़ी छलांग
इंट्राडे कारोबार में NDTV का शेयर 7.34 प्रतिशत तक उछल गया.वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में 4.27 प्रतिशत, अदाणी टेटल गैस (Adani Total Gas) में 3.51 प्रतिशत और फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 3.12 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.
इसके अलावा अदाणी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) 2.53 प्रतिशत, अदाणी पावर ( Adani Power) 2.48 प्रतिशत और ACC करीब 1.66 प्रतिशत चढ़ा.
अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) के शेयर भी लगभग 1 प्रतिशत तक मजबूत हुए.
अदाणी ग्रुप पर बढ़ा निवेशकों का भरोसा
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा मामला बंद किए जाने के बाद बाजार में यह मैसेज गया कि ग्रुप के खिलाफ चल रही बड़ी कानूनी अनिश्चितताएं अब खत्म हो चुकी हैं. इससे निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ और अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी लौटती दिखाई दी.
US में बंद हुए सभी बड़े मामले
पिछले कुछ समय में अदाणी ग्रुप से जुड़े कई अमेरिकी रेगुलेटरी मामलों का निपटारा हो चुका है. हाल ही में US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन(SEC) ने भी सिविल मामलों का सेटलमेंट किया था. इसके अलावा US ट्रेजरी डिपार्टमेंट के OFAC से जुड़े मामले का भी समाधान हो चुका है.अब अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) द्वारा सभी आपराधिक आरोप वापस लेने के बाद समूह को बड़ी राहत मिली है.
इस फैसले के बाद निवेशकों के बीच अदाणी ग्रुप की क्रेडिबिलिटी और ज्यादा मजबूत हुई है, जिसका सीधा असर आज बाजार में देखने को मिल रहा है. एक्सपर्ट का मानना है कि से आने वाले समय में अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर नजर बनी रह सकती है.
अदाणी ग्रुप के ग्लोबल बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार
साल 2024 के अंत में शुरू हुए इन अमेरिकी मामलों के पूरी तरह बंद होने से अदाणी ग्रुप के सिर से एक बहुत बड़ा कानूनी बोझ हट गया है. इस क्लीन चिट के बाद अब ग्रुप के ग्लोबल विस्तार और विदेशी बाजारों से फंड जुटाने के रास्ते पूरी तरह साफ हो गए हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी और पोर्ट्स जैसे सेक्टर्स में समूह पहले से तेजी से विस्तार कर रहा है.
ये भी पढ़ें- Elon Musk को कोर्ट से बड़ा झटका! OpenAI केस हारे, सैम ऑल्टमैन की हुई बड़ी जीत, जानिए पूरा मामला
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं