Mary Kom steps down as Paris Olympics: भारत की महिला मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम ने आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए भारत के अभियान प्रमुख के पद से हटने का फैसला लिया है. 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज का कहना है कि उन्होंने अपने निजी कारणों को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है. 41 वर्षीय मैरी कॉम ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा को एक पत्र लिखते हुए अपने पद से हटने का फैसला लिया है.
मैरी कॉम की ओर से सुचना देते हुए पत्र में लिखा गया है कि, 'भारत की किसी भी रूप में सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है. आगामी जिम्मेदारी के लिए मैं मानसिक रूप से तैयार थी. हालांकि, मुझे खेद है कि मैं यह जिम्मेदारी नहीं उठा पाउंगी. मैं अपने कुछ निजी कारणों की वजह से पीछे हट रही हूं.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईओए की अध्यक्ष पी टी उषा का भी बयान सामने है. उनका कहना है कि मुझे मैरी कॉम की तरफ से एक पत्र मिला है. इस पत्र में गुजारिश करते हुए लिखा गया है कि उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए.
आईओए की अध्यक्ष ने आगे कहा कि हमें इस बात का दुख है कि ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज और आईओए एथलीट आयोग की प्रमुख मैरी कॉम अपने निजी कारणों की वजह से अपने पद से हट गई हैं. हम उनके फैसले और निजता का सम्मान करते हैं.
पी टी उषा का कहना है कि हम जल्द ही उनके विकल्प के बारे में घोषणा करेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं उनकी तरफ से किए गए अनुरोध को महसूस कर सकती हूं. मैं उनके निर्णय का सम्मान करती हूं. मैंने उनको आश्वासन दिया है कि आईओए और मेरा सहयोग हमेशा उनके लिए बना रहेगा. मैं चाहती हूं सभी लोग उनके निर्णय और निजता का सम्मान करें.'
यह भी पढ़ें- "मैं इसके बारे में नहीं जानती..." ओलंपिक से चूकने पर कोच ने टीम के साथ अपने भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं