Indian women's Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम के शुक्रवार को 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में विफल होने के बाद कोच यानेक शॉपमैन के भविष्य पर अनिश्चितता मंडरा रही है. भारतीय टीम एफआईएच क्वालीफायर के तीसरे स्थान के मैच में जापान से 0-1 से हार गयी जिससे उसका ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का सपना टूट गया. जापान के लिए काना उराता ने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया जो निर्णायक रहा. बता दें, भारत ने ग्रुप स्टेज में इटली और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि टूर्नामेंट के पहले मैच में उसे अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा था.
शॉपमैन ने मैच के बाद कहा,"मुझे लगता है कि हम कल जर्मनी से मिली हार के बाद मानसिक रूप से तैयार थे. हमने रक्षण में भी अच्छी शुरूआत नहीं की और ऐसा कभी कभार हो जाता है. बतौर टीम हमने जुझारू खेल दिखाया, शुरू में गोल गंवाने के बाद हमने पूरे मैच में दबदबा बनाया." उन्होंने कहा,"हमें गोल करने की जरूरत थी लेकिन हम नहीं कर सके. हम ऐसा क्यों नहीं कर सके, अगर मैं इसका जवाब जानती तो मैं यहां नहीं खड़ी होती. मैं खेल के दौरान ही उन्हें जवाब दे देती."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टूर्नामेंट से शीर्ष तीन टीम ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया. जापान ने तीसरे स्थान पर रहकर ओलंपिक का टिकट कटाया जिससे वह पेरिस में जर्मनी और अमेरिका के साथ पहुंचेगी. भारतीय टीम में उनके भविष्य के बारे में पूछने पर शॉपमैन ने कहा,"मैं इसके बारे में नहीं जानती."
नीदरलैंड की इस कोच का अनुबंध पेरिस ओलंपिक तक था और यह देखना होगा कि हॉकी इंडिया इस निराशाजनक नतीजे के बाद उनका कार्यकाल बढ़ाता है या नहीं. शॉपमैन तोक्यो ओलंपिक में सोर्ड मारिने की सहायक थीं जिसमें भारतीय महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी. शॉपमैन ने कहा कि भारत ने जापान के खिलाफ ज्यादा दबदबा बनाया, भले ही नतीजा उनके हक में नहीं गया हो.
भारत ने नौ पेनल्टी कॉर्नर के अलावा कई मौके गंवाये. कोच ने अपनी टीम के जुझारू जज्बे की प्रशंसा की. उन्होंने कहा,"वे कोशिश कर रही थी, वे डटकर सामना कर रही थीं. हमने जापान के खिलाफ जो पिछले तीन मैच खेले हैं, उसमें से इस मुकाबले में हमने दबदबा बनाया. इस बार हम गोल नहीं कर सके जबकि पिछले मुकाबलों में हमने गोल किये थे." उन्होंने कहा,"जापान की गोलकीपर ने कल दो गलतियां की थीं. जर्मनी को 15 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन वे गोल नहीं कर सके. उनका पेनल्टी कॉर्नर रक्षण अच्छा है." शॉपमैन ने कहा कि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं करने की टीस उन्हें लंबे समय तक सताती रहेगी.
यह भी पढ़ें: India Open 2024: एचएस प्रणाय, चिराग-सात्विक क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पूर्व विश्व चैंपियन को मिली हार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं