विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

बिहार में मुर्गी के मर्डर का केस दर्ज कराने थाने पहुंची महिला, बोली- रोज साथ लेकर सोती थी

टरवा गांव की रिंकी देवी का कहना है कि मेरा देवर गुड्डू उसकी मुर्गी के प्रतिदिन दो अंडे खाता था और जब मैं उसका विरोध किया तो उसके द्वारा मेरी मुर्गी का गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दिया.

बिहार में मुर्गी के मर्डर का केस दर्ज कराने थाने पहुंची महिला, बोली- रोज साथ लेकर सोती थी

बिहार के सिवान जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी मुर्गी की हत्या को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंच गई. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके देवर ने उसकी अंडा देने वाली मुर्गी को गला दबाकर जान से मार डाला.

यह मामला सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टरवा गांव का है. जहां एक महिला अपने देवर पर मुर्गी को जान से मार देने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने पहुंची थी. महिला ने पुलिस को बताया कि उसके देवर ने उसकी मुर्गी को मारा है, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है. महिला ने पुलिस से न्याय की मांग की है और अपने देवर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है.

टरवा गांव की रिंकी देवी का कहना है कि मेरा देवर गुड्डू उसकी मुर्गी के प्रतिदिन दो अंडे खाता था और जब मैं उसका विरोध किया तो उसके द्वारा मेरी मुर्गी का गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दिया. इसको लेकर वह थाने में एफआईआर दर्ज करने पहुंची हुई थी. इस मामले में मारपीट करने के संबंध में थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके देवर गूड्डू, सोनम और शीला ने मिलकर उसकी मुर्गी को मार दिया और उसके साथ भी मारपीट की. महिला ने अपनी मुर्गी के शव को लेकर थाने पहुंचकर न्याय की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

अभिषेक उपाध्याय की रिपोर्ट
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Siwan News, Chicken Killing, Chicken Killing In Siwan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com