विज्ञापन

पाकिस्तान के इस शहर में 'हवा' का बिल भर रही जनता, खाना बनाने से पहले 15 मिनट खुला छोड़ना पड़ता है बर्नर

Pakistan Gas Crisis: पाकिस्तान के पेशावर और हैदराबाद में गैस संकट गहरा गया है. हालात ऐसे हैं कि लोग गैस की बजाय हवा का बिल भरने को मजबूर हो गए हैं. उनका कहना है कि LPG की कीमतें आसमान छू रही हैं उसके बावजूद उन्हें तय समय में भी खाने बनाने में दिक्कतें हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान के इस शहर में 'हवा' का बिल भर रही जनता, खाना बनाने से पहले 15 मिनट खुला छोड़ना पड़ता है बर्नर
पाकिस्तान में भारी गैस संकट: पाइप से निकल रही 'हवा', खाना बनाने के लिए जनता चुका रही हवा की कीमत (सांकेतिक तस्वीर)
  • पाकिस्तान में गैस पाइप लाइन से 15-20 मिनट तक सिर्फ हवा निकल रही है, जनता हवा का बिल भरने को मजबूर.
  • पेशावर में सुई गैस की किल्लत से LPG की मांग बढ़ी, ब्लैक मार्केट में सिलेंडर 550 रुपये किलो तक बिका.
  • खाना पकाने के लिए महिलाओं को घंटों जूझना पड़ रहा, मजबूरन इलेक्ट्रिक स्टोव और ओवन खरीद रहे लोग.

World News Today: पाकिस्तान के पेशावर और सिंध प्रांत के हैदराबाद में इन दिनों भारी गैस संकट (Pakistan Gas Crisis) पैदा हो गया है. हालात इतने खराब हैं कि पाइपलाइन से गैस की बजाय 15-20 मिनट तक सिर्फ हवा निकलती है. इसके बावजूद मीटर तेजी से घूमता रहता है और आम जनता को बिना गैस इस्तेमाल किए 'हवा' का भारी-भरकम बिल चुकाना पड़ रहा है.

'24 में से सिर्फ 9 घंटे गैस की सप्लाई'

हैदराबाद और आसपास के इलाकों में सुई गैस (Sui Gas) कंपनी ने सप्लाई के लिए रोजाना 9 घंटे का समय तय किया है. नियमों के मुताबिक सुबह, दोपहर और रात को 3-3 घंटे गैस आनी चाहिए. लेकिन असलियत में इस तय समय पर भी गैस नहीं आती. जिन इलाकों में सप्लाई आती भी है, वहां प्रेशर इतना कम होता है कि खाना पकाना नामुमकिन हो जाता है. महिलाओं का कहना है कि उन्हें पाइपलाइन से गैस आने का इंतजार करना पड़ता है. गैस चेक करने के लिए 15 मिनट तक बर्नर खुला छोड़ना पड़ता है ताकि पहले पाइप में फंसी हवा बाहर निकल सके.

लतीफाबाद के एक निवासी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, 'हम अपने गैस बिलों में हवा के लिए पैसे चुका रहे हैं. परिवार के लिए एक समय का खाना पकाने की खातिर हमें घंटों किचन में जूझना पड़ता है.'

ये भी पढ़ें:- E100 से भी चलेगी Hero Splendor, एथनॉल बाइक खरीदने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं

ब्लैक में बिक रहा LPG सिलेंडर कीमतें आसमान पर

पाइपलाइन वाली गैस (Sui Gas) की किल्लत के चलते पेशावर में अचानक LPG सिलेंडरों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है. इसका सीधा फायदा मुनाफाखोर और व्यापारी उठा रहे हैं. सरकारी दामों की बात करें तो वर्तमान में एक किलो LPG गैस की कीमत 300 (पाकिस्तानी रुपये) है. लेकिन ब्लैक मार्केट में से 400 से 550 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेका जा रहा है. बढ़ती शिकायतों के बाद स्थानीय प्रशासन ने छापेमारी शुरू जरूर की है, लेकिन कीमतों पर अभी तक कोई लगाम नहीं लगी है.

संकट के बीच इन चीजों की बढ़ी डिमांड

गैस की इस भारी किल्लत ने लोगों की लाइफस्टाइल को भी पूरी तरह से बदल दिया है. अब पाकिस्तानी अवाम मजबूरन महंगे विकल्पों की तरफ जा रही है. बाजारों में अब इलेक्ट्रिक स्टोव, इंडक्शन कुकटॉप, सिरेमिक कुकर और सोलर ओवन की बिक्री में भारी उछाल आया है. इसके अलावा लोग भारी लोहे के सिलेंडरों की जगह हल्के और जंग-रोधी फाइबरग्लास वाले LPG सिलेंडर भी धड़ल्ले से खरीद रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- 4000 मीटर ऊंचे पहाड़ों पर हुआ टेस्ट, BMW की नई इलेक्ट्रिक SUV ने 2% बैटरी बचते-बचते तय की 800 KM दूरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Lpg Crisis, World News, LPG Price Hike, Lpg Shortage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com