सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गुरुवार को जो फोटो अब सामने आई है, उससे उन अटकलों को और बल मिलता दिख रहा है जिनमें कहा जा रहा था कि बिहार की राजनीति में कुछ तो चल रहा है. इस तस्वीर में सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी के तरफ हाथ बढ़ाकर उनका हाथ पकड़ते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दिख रहा है कि किस तरह से तेजस्वी यादव नीतीश कुमार का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे हैं जबकि नीतीश कुमार उनके कंधे को थपथपाते हुए दिख रहे हैं. बिहार की सिसायत में इस तस्वीर के कई मायनें निकाले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये तस्वीर सूबे के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शपथ ग्रहण समारोह का है. आपको बता दें कि इस तस्वीर के आने से पहले लालू यादव के नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान की वजह से गुरुवार सुबह से ही राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ था.

जब तेजस्वी ने अटकलों को बताया था गलत
इस फोटो के सामने आने से कुछ घंटे पहले ही तेजस्वी यादव ने राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव द्वारा नीतीश कुमार को लिए दिए बयान पर अपनी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि यह बयान सिर्फ मीडिया का मुंह शांत करने के लिए था. ऐसे में इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
)
लालू प्रसाद यादव, राजद, अध्यक्ष
लालू यादव ने नीतीश को लेकर क्या कुछ कहा था
बीते दिनों लालू यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं. नीतीश कुमार को भी अपने दरवाजे खोलकर रखने चाहिए. नीतीश आते हैं तो साथ काहे नहीं लेंगे? ले लेंगे साथ. उनके इस बयान के बाद से ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी. तमाम दल ये कयास लगाने लगे थे कि बिहार में एक बार फिर कुछ होने जा रहा है.

तेजस्वी के बयान से नई बहस को मिली हवा
तेजस्वी यादव ने जैसे ही लालू प्रसाद यादव के बयान को ज्यादा गंभीरता से ना लेने की बात कही तो उनके इस बयान को लेकर भी नई बहस शुरू हो गई है. तेजस्वी यादव के इस बयान को लेकर कुछ लोगों ने ये भी कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या आरजेडी के अंदर सब कुछ ठीक है. इस तरह की बातों के पीछे का तर्क भी काफी तर्कपूर्ण लग रहा है. कहा जा रहा है कि एक तरफ जहां लालू जहां नीतीश को फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेज रहे हैं, वहीं बेटे, चाचा के लिए दरवाजे बंद कर रहे हैं. दूसरी तरफ नीतीश ने भी लालू के बयान को यह कहते हुए तवज्जो देने ले इनकार किया कि लालू जो बोलते हैं, वह मायने नहीं रखता है.

हम लोग एनडीए के साथ थे और मजबूती से वहीं रहेंगे - ललन सिंह
केंद्र सरकार में मंत्री ललन सिंह, जिन्हें जेडीयू के कोटे से ही मंत्री बनाया गया था, ने कहा कि लालू जी क्या बोलते हैं नहीं बोलते हैं ये उनके ऊपर है. किसी को भी अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है. हम इसपर क्या ही टिप्पणी कर सकते हैं. हम सिर्फ एक बात कहना चाहते हैं कि हम लोग पहले भी एनडीए के साथ थे और आगे भी मजबूती से एनडीए के साथ ही रहने वाले हैं.

लगात है लालू जी डरे हुए हैं - सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के नीतीश कुमार को लेकर दिए बयान पर कहा कि लगता है कि लालू प्रसाद यादव डरे हुए हैं. लालू जी के बारे में नीतीश कुमार को काफी कुछ पता है. ऐसे में उन्हें डर है कि कहीं वो उन्हें लेकर कुछ बोल ना दें. एक डरी हुई पार्टी के मुखिया बोलते हैं उससे हमारा क्या लेना देना. कुछ दिन पहले बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जब सम्राट चौधरी से ये पूछा गया था कि क्या आप आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे, इसपर सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई भ्रम नहीं है.
ईधर कोई कन्फ्यूजन नहीं है, जो है उधर है - विजय चौधरी
तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को लेकर लालू यादव के बयान से हुए डैमेज को कम करने की चाहे जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन सच्चाई तो यही है कि इसे लेकर जमकर राजनीति शुरू हो गई है. नीतीश कुमार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा कि आरजेडी के नेता तो बोलते हैं कि दरवाजे बंद हैं, वहीं दूसरे बड़े नेता बोलते हैं कि दरवाजा खुला है. इसका साफ सा मतलब ये है कि कन्फ्यूजन उधर है, इधर नहीं. हम तो जहां हैं वहीं हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं