- सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के छात्रों ने हिंसक घटनाओं के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है
- नसीरुद्दीन शाह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विचारधारा से असहमत लोगों से बदला ले रही है
- भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने शाह के बयानों की जांच की मांग करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा बताया
कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (SRFTI) के छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर अब बीजेपी और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बीच आरोपों का दौर तेज हो गया है. शाह के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद और प्रवक्ता राहुल सिन्हा ने अभिनेता के बयानों की पूरी जांच किए जाने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि शाह के बयान किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश से जुड़े हो सकते हैं. वो अब एक बड़ी साजिश का हिस्सा बन गए हैं और इस साजिश में विदेशी ताकतें तथा विपक्षी दल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई(एम) शामिल हैं. ये लोग लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं.
बीजेपी का कहना है कि नसीरुद्दीन शाह सरासर झूठ बोल रहे हैं और छात्रों को नुकसान पहुंचाने तथा उनका भविष्य खराब करने के लिए लोगों की भावनाओं को और भड़का रहे हैं. जबकि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में शाह ने कहा कि इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी ‘चालाकी से हासिल की गई जीत' के बाद भाजपा की बदले की राजनीति का ताजा शिकार इस प्रतिष्ठित फिल्म संस्थान के छात्र बने हैं. बीजेपी अब उन सभी लोगों से बदला लेने पर आमादा दिख रही है, जो उसकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘इस बदले की राजनीति के ताजा शिकार सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के छात्र और भावी फिल्म निर्माता हैं. प्रशासन से जवाबदेही की मांग करने के बदले उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, निगरानी में रखा गया, धमकियां दी गईं और अब उन्हें छात्रावास खाली करने के लिए भी कहा गया है.''

नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ‘‘अब वह इस देश के भावी फिल्म निर्माताओं का या तो ब्रेनवॉश करने या उन्हें डराने की उम्मीद कर रही है. मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि ऐसा नहीं होने वाला है. ये वे युवा हैं, जो भविष्य में हमें अपने बारे में, हमारे देश के बारे में और हम जिस स्थिति में हैं, उसके बारे में सच्चाई बताएंगे. मैं सभी विवेकशील नागरिकों से सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के छात्रों की मांगों का समर्थन करने की अपील करता हूं.''
27 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध उपभोक्ता जागरूकता संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (एबीजीपी) के सदस्यों के बीच झड़प हुई थी. इसके बाद चार अक्टूबर को बंगीय हिंदू जागरण मंच के सदस्यों द्वारा आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान परिसर में फिर झड़प हुई. पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने संस्थान का गेट तोड़कर खोलने की कोशिश की थी.
16 अक्टूबर को जारी एक नोटिस में एसआरएफटीआई ने अपने फिल्म तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया विभागों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां 13 नवंबर तक निलंबित कर दी थीं. संस्थान ने छात्रों को 24 घंटे के भीतर परिसर खाली करने का निर्देश भी दिया था. संस्थान में 21 अक्टूबर तक पूजा की छुट्टियां थीं.
प्रदर्शनकारी छात्र परिसर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए और हिंसक घटनाओं के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए अपना आंदोलन जारी रखने पर अड़े हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: BJP का टिकट चाहिए तो ड्रॉप बॉक्स में डाल आएं आवेदन, बंगाल में पार्टी का नया तरीका; लास्ट डेट भी बताई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं