विज्ञापन

हत्या कर खून से लगाया तिलक; शव को डंडे से पीटा, वैशाली में डबल मर्डर के बाद फुल एनकाउंटर की मांग

बिहार के वैशाली जिले में रास्ते और केले के पेड़ के विवाद को लेकर सेना के जवान जितेंद्र राय और उनके बुजुर्ग पिता मुनारिक राय की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. पीड़ित परिवार ने शवों के साथ बर्बरता का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है.

हत्या कर खून से लगाया तिलक; शव को डंडे से पीटा, वैशाली में डबल मर्डर के बाद फुल एनकाउंटर की मांग
वैशाली में डबल मर्डर से दहला बिहार, परिवार का आरोप- हत्या के बाद भी नहीं रुकी बर्बरता
वैशाली:

Vaishali Double Murder Case: बिहार के वैशाली जिले के रजासन गांव में हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मामूली विवाद से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई. घटना के बाद जिस तरह की बर्बरता के आरोप सामने आए हैं, उसने लोगों को स्तब्ध कर दिया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद भी मृतकों के शवों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहा है.

रास्ते और केले के पेड़ के विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के रजासन गांव में रास्ते और केले के पेड़ को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दो लोगों की हत्या कर दी गई. मृतकों में सेना के जवान जितेंद्र राय और उनके बुजुर्ग पिता मुनारिक राय शामिल हैं. इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है.

Vaishali Double Murder Case: आर्मी जवान की हत्या, सेना ने दिया कंधा

Vaishali Double Murder Case: आर्मी जवान की हत्या, सेना ने दिया कंधा

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, फुल एनकाउंटर की मांग

मृतक मुनारिक राय की बेटी रबीना ने घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश जताया. उन्होंने कहा, "मेरा इकलौता भाई... मेरे पापा... सब चले गए. अब हमारा कोई नहीं बचा. हमें सिर्फ और सिर्फ खून के बदले खून चाहिए! सरकार और प्रशासन से हमारी मांग है कि अपराधियों का फुल एनकाउंटर किया जाए. उन दरिंदों ने मेरे पापा के खून से तिलक लगाया. पापा की मौत हो चुकी थी, वो तड़पकर दम तोड़ चुके थे, फिर भी वो हैवान उन्हें डंडे से पीट रहे थे. हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए."

Vaishali Double Murder Case: परिवार ने फुल एनकाउंटर की मांग उठाई

Vaishali Double Murder Case: परिवार ने फुल एनकाउंटर की मांग उठाई

जब वो लोग मार रहे थे, तो कोई बचाने नहीं आया : पत्नी का आरोप

मृतक जितेंद्र राय की पत्नी विभा देवी ने भी घटना को लेकर दुख जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, "जब वो लोग मार रहे थे, तो कोई बचाने नहीं आया. सब तमाशा देखते रहे. हमको न्याय चाहिए, मौत के बदले मौत चाहिए! हम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से अपील करते हैं कि अपराधियों को ऐसी सजा दें कि फिर कभी किसी के साथ ऐसा न हो. समाज में एक कड़ा मैसेज जाना चाहिए. इलाके में फिर कोई दबंग पैदा न हो, कोई सरेआम पिस्टल न लहराए. लाश होने के बाद भी मेरे पति को डंडे से पीटा गया, हमें न्याय दीजिए."

Vaishali Double Murder Case: पिता को भी मार डाला

Vaishali Double Murder Case: पिता को भी मार डाला

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

अब पुलिस कार्रवाई पर टिकी नजर

जानकारी के अनुसार मामले के एक आरोपी के घायल होने की भी सूचना है. हालांकि पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जांच जारी है. अब पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है.

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में शख्स 40 मिनट तक लगाता रहा मदद की गुहार, पुलिस बूथ के बाहर पड़े-पड़े तोड़ दिया दम

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

यह भी पढ़ें : पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की PIL, सोशल मीडिया गाइडलाइन पर ये कहा

यह भी पढ़ें : दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च; MP की 23 हजार पंचायतों का ऑडिट अब घर बैठे, ग्रामीणों को भी मिलेगी ये सुविधा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Double Murder, Vaishali, Bihar News, Family Demands Justice, Bihar Law And Order
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com