विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट: रस्सी बांधी, सीढ़ी लगाई और लोगों को निकाला... नोएडा अग्निकांड में मजदूर बने 'देवदूत', बचाईं कई जिंदगियां

Noida Fire: नोएडा के ममूरा इलाके में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में दो लोगों की मौत हो गई, सामने की छत पर काम कर रहे मजदूरों ने रस्सी और सीढ़ी की मदद से फंसे लोगों का रेस्क्यू कर कई जानें बचाईं.

ग्राउंड रिपोर्ट: रस्सी बांधी, सीढ़ी लगाई और लोगों को निकाला... नोएडा अग्निकांड में मजदूर बने 'देवदूत', बचाईं कई जिंदगियां
जब आग में फंस गए लोग, तब मजदूरों ने संभाली कमान, 50 से ज्यादा लोगों को बचाया
NDTV

नोएडा के सेक्टर-66 के ममूरा इलाके में चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में दो लोगों की मौत हो गई है. बिल्डिंग में आग लगने के बाद 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग में चीख पुकार मची थी. आग लगने के दौरान सामने वाली छत पर काम कर रहे मजदूरों ने लोगों को बाहर निकालने में मदद की. सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे लोगों को रेस्क्यू किया गया. NDTV ने उन लोगों से बात की जिन्होंने रेस्क्यू में मदद की.

'रस्सी और सीढ़ी लगाकर लोगों को बचाया'

यूपी के फरूर्खाबाद की आसमा सामने वाली बिल्डिंग में ईंट तोड़ने का काम कर रही थीं. NDTV से बात करते हुए उन्होंने बताया कि एक बैटरी वाली गाड़ी चार्ज हो रही थी और उसी से आग लगी. जैसे ही आग की जानकारी हुई, हम चिल्लाए लेकिन किसी ने सुना नहीं. इसके बाद जब ज्यादा आग  तेज हो गई तो सभी बाहर आ गए फिर इस छत से सामने वाली छत पर रस्सी और सीढ़ी लगाकर लोगों को बाहर निकाला.

आसमां और गौरी, जिन्होंने लोगों को बचाया

आसमां और गौरी, जिन्होंने लोगों को बचाया
Photo Credit: NDTV

उनके अनुसार छोटे बच्चों को भी बाहर निकाला गया और करीब 50-60 लोगों को सीढ़ी के सहारे निकाला गया. उन्होंने कहा कि गली पतली है और करीब एक से डेढ़ घंटे बाद अन्य लोग पहुंचे. आसमा ने बताया कि वे मजदूरी करती हैं और किराए पर रहती हैं. उन्होंने कहा कि बाहर निकाले गए लोगों में से एक व्यक्ति घबरा गए थे और पानी मांग रहे थे, जिसके बाद उन्हें पानी पिलाया गया.

जिस मकान में आग लगी, उसकी सबसे ऊपरी मंजिल पर रहने वाली महोबा निवासी गौरी ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ सामने टिन वाले कमरे में रहती हैं. उन्होंने कहा कि आज कई लोगों को बाहर निकाला. उनके अनुसार वे सुबह 9 बजे ही काम पर आ गईं थीं और यहीं पर ईंट तोड़ रहीं थीं तभी आग लगी.

नोएडा आग में लोगों की मदद करने वाले रवि शाक्य

नोएडा आग में लोगों की मदद करने वाले रवि शाक्य
Photo Credit: NDTV

आग लगने के बाद मची चीख पुकार

आसमा के साथ काम कर रहे भिंड निवासी रवि शाक्य ने बताया कि जब उन्हें आग लगने की जानकारी मिली तो लोग इकट्ठा हो गए और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे. इसके बाद लोगों को बाहर निकाला. उन्होंने कहा कि घटना किस वजह से हुई, इसके बारे में वह कुछ नहीं कह सकते.

सीढ़ी लगाकर कैसे किया गया रेस्क्यू, वीडियो देखिए

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने आग लगने की इस घटना के बाद प्रशासन पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं. स्थानीय निवासी अब्दुल ने कहा कि इस इलाके में करीब 200 से 250 लोग रहते हैं. उनके अनुसार आग करीब 11 बजे लगी. उन्होंने कहा कि छह मंजिला मकान का नक्शा कैसे पास हुआ और आग लगने की स्थिति में वहां गाड़ियां कैसे पहुंचेंगी ? उन्होंने कहा कि अब प्रशासन कार्रवाई कर रहा है लेकिन दो लोगों की जान तो चली गई, उसका कौन जिम्मेदार है? 

Latest and Breaking News on NDTV

दो लोगो की हुई मौत

इस अग्निकांड में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है. हादसे में मृत युवती की पहचान 22 वर्षीय स्नेहा श्रीवास्तव के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार, मृत युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है और वह आग में लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस गया था, जबकि स्नेहा करीब 40 प्रतिशत तक झुलसी थीं. 

बता दें कि यह दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब सेक्टर-66 के ममूरा इलाके में स्थित एक चार मंजिला भवन के बेसमेंट में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाके के बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटों में बेसमेंट में खड़ी 30 से 40 बाइकें जलकर राख हो गईं. घटना के समय इमारत में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. धुएं और आग के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग फंस गए, जबकि निचली मंजिल के कुछ लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे. आग और धुएं का गुबार देखकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर एकट्ठा हो गए.

यह भी पढ़ें: संकरा रास्ता, सीढ़ी लगाकर बचाई जान.. नोएडा के मामूरा की आग डराने वाली है, वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Fire, Noida Fire AC Explosion, Noida Fire News, Noida Fire News 2026, Noida Fire Incidents
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com