विज्ञापन

बिहार के मंत्री केदार गुप्ता के पोते का सरकारी गार्ड के साथ रील वायरल, विपक्ष ने घेरा

बिहार सरकार में मंत्री केदार गुप्ता के पोते एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिराज सरकारी गार्ड के साथ रील बनाते दिख रहे हैं.

बिहार के मंत्री केदार गुप्ता के पोते अभिराज ने बनाया है वीडियो (फोटो- NDTV)
पटना:

बिहार सरकार में मंत्री केदार गुप्ता के पोते का सरकारी गार्ड और एस्कॉर्ट के साथ रील वायरल हो रहा है. इस रील के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार को निशाने पर ले लिया है. कांग्रेस ने इस रील पर सवाल उठाते हुए मंत्री पर निशाना साधा है. दूसरी तरफ मंत्री केदार गुप्ता ने पोते को छोटा बच्चा बताते हुए मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश की है. 

मंत्री के पोते अभिराज ने सरकारी गार्ड और एक्सॉर्ट के साथ रील बनाने के बाद उसे फेसबुक पर अपलोड किया था. हालांकि, मामला तूल पकड़ते देख अभिराज के अकाउंट को प्राइवेट कर दिया गया है. कांग्रेस के प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने राज्य में महाजंगलराज बताया है. उन्होंने कहा कि सरकार में जनता के काम नहीं हो रहे और मंत्री के परिजन सत्ता की हनक दिखा रहे हैं. वर्धन ने तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें लोगों की सेवा करनी चाहिए थी, वे अपनी सेवा - मेवा में जुटे हुए हैं.

गौरतलब है कि केदार गुप्ता मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से विधायक हैं. वे इससे पहले पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं. अति पिछड़ा वर्ग से आने के कारण उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है. विधायक बनने से पहले वे मुखिया और वार्ड सदस्य भी रह चुके हैं. एनडीटीवी के सवाल पर मंत्री बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना है. उनका पोता बच्चा है इसलिए इसे विवाद में तब्दील नहीं करना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kedar Gupta, Bihar News, Bihar Political News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com