विज्ञापन

बांकीपुर में बवाल- PK की पुलिस से बहस, BJP ने कहा- फर्जी वोट का डर

बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. वोटिंग के बीच किदवईपुरी में जन सुराज और भाजपा के कार्यकर्ताओं में तनातनी हुई. इससे पहले बीती रात प्रशांत किशोर का पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई.

बांकीपुर में बवाल- PK की पुलिस से बहस, BJP ने कहा- फर्जी वोट का डर
बांकीपुर में मतदान से पहले थाने में पुलिस अधिकारी से बहस करते प्रशांत किशोर, चुनावी रैली भाजपा प्रत्याशी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता.
NDTV
  • बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव के बीच भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर फर्जी वोटिंग की चिंता जताई है.
  • उससे पहले प्रशांत किशोर बीती रात थाने-थाने घूमते रहे, उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ बहस भी हुई.
  • प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज से जुड़े लोगों को पकड़ा गया, हमें परेशान किया गया.
पटना:

Bankipur By Poll: बिहार के बांकीपुर विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर जन सुराज नेता प्रशांत किशोर की दावेदारी से बांकीपुर के नतीजों पर सबकी नजर टिकी है. बांकीपुर में आज सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के बीच भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत देकर फर्जी वोटिंग का डर जताया है.  भाजपा के राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने चुनाव आयोग को दिए लिखित शिकायत में वोटरों के वेरिफिकेशन (EPIC ID और नाम का मिलान) को सख्ती से लागू करने की मांग की है. 

भाजपा को फर्जी वोट का डर, चुनाव आयोग को दी शिकायत 

उन्होंने बांकीपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर (DCLR) को दिए पत्र में लिखा, "हमारे ध्यान में आया है कि जन सुराज पार्टी से जुड़े प्रतिनिधि और कार्यकर्ता फर्जी वोट डालकर मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित रखने के लिए, हम चुनाव आयोग और मतदान अधिकारियों से सख्ती से वेरिफिकेशन नियमों को लागू करने का पुरजोर अनुरोध करते हैं. खास तौर पर, हर वोटर के लिए अपना असली इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड (EPIC ID) दिखाना और वोट डालने से पहले आधिकारिक वोटर लिस्ट से अपनी पहचान का बारीकी से मिलान करवाना अनिवार्य किया जाना चाहिए..."

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरी ओर जन सुराज ने वोटिंग से पहले 16 से ज्यादा पार्टी नेताओं को अवैध रूप से हिरासत में लिए जाने का आरोप लगाया. इसके लिए बीती रात प्रशांत किशोर और पार्टी के कई नेता थाने-थाने घूमते रहे. जक्कनपुर थाने में पीके और एसएचओ के बीच तीखी बहस भी हुई. 

जन सुराज नेताओं की हिरासत को लेकर रात भर थाने-थाने घुमते रहे PK

जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, "16 से ज्यादा जनसुराज के नेताओं को पुलिस ने कल देर शाम तक परेशान किया, उन्हें तथाकथित गिरफ्तार किया गया. उन्हें पेपर गिरफ्तार नहीं किया गया केवल हिरासत में लिया गया है और फिर उन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया लेकिन थानों से उन्हें कहा ले जाया गया ये पता नहीं था. रात में 2 घंटे की मशक्कत के बाद हमें पता चला कि उन लोगों को दानापुर शिफ्ट किया गया है और जैसे ही हमें पता चला कि उन्हें दानापुर शिफ्ट किया गया तो उन्हें वहां से हटा दिया गया. 

हिरासत में लिए गए 16 में से 10 नेता पटना केः प्रशांत किशोर

पीके ने कहा- हमारा इतना ही कहना है कि अगर उन लोगों ने कोई गलती की है, कोई गैर-कानूनी काम किया है तो उन पर केस करें. पुलिस सत्तारूढ़ पार्टी का दल बनकर उन लोगों को केवल इसलिए पकड़ रही है ताकि वे लोग चुनाव में कुछ ना कर सकें. कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि ये सब बाहरी लोग थे लेकिन मैं बता दूं कि इनमें से 10 ऐसे नेता हैं जो पटना के निवासी हैं. रात में उनके घरों पर रेड करके पुलिस ने उन्हें पकड़ा है... ये साफ है कि भाजपा हार रही है. 

बांकीपुर में हर पैतरा आजमा रही भाजपा, पीके ने गिनाया

प्रशांत किशोर ने आगे कहा- पहले उन्होंने अपने विधायक-सांसदों से प्रचार किया, मंत्री-नेता को लगाया लेकिन कोई असर नहीं हुआ. NDA के साथी दलों को चुनाव प्रचार के लिए लगाया उसका भी असर नहीं हुआ. फिर उन्होंने बीमार नीतीश कुमार का फर्जी वीडियो भी जारी किया, लेकिन उसका भी असर नहीं हुआ. दो दिन तक धुंआधार पैसा बांटा गया है... जब कुछ भी काम नहीं आया तो कल पुलिस का इस्तेमाल किया गया है ताकि जनसुराज से जुड़े लोगों को पकड़ा जाए, हमें परेशान किया जाए. लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा है..."

यह भी पढ़ें - बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के पल-पल के अपडेट्स जानें यहां
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bankipur, Bankipur Assembly, Bankipur Assembly By-election, Prashant Kishor, Prashant Kishor Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com