विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद कहां थे प्रशांत किशोर? खुद बताया; 10 हजार युवाओं से मांगा बायोडेटा

बांकीपुर में प्रशांत किशोर के बड़े वादे किए हैं. उन्होंने कहा कि 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाएंगे. इसके साथ ही स्कूल-रोजगार व्यवस्था सुधारेंगे.

चुनाव जीतने के बाद कहां थे प्रशांत किशोर? खुद बताया; 10 हजार युवाओं से मांगा बायोडेटा
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर का उपचुनाव जीता है.
  • प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीत के बाद आभार यात्रा शुरू कर किया.
  • उन्होंने नौकरी दिलाने का संकल्प किया है.
  • प्रशांत किशोर ने राशन वितरण में सुधार तीन महीने में लागू करने का वादा किया है.
पटना:

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम के बाद प्रशांत किशोर एक बार सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने आज से अपनी आभार यात्रा शुरू की है. आज सबसे पहले वे राम गोविंद सिंह बालिका उच्च विद्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने विद्यार्थियों से मुलाकात की. इसके बाद वे अलग-अलग इलाकों में गए. प्रशांत किशोर ने कहा कि बहुत लोगों को लग रहा था कि जीत कर ये 4-5 दिनों से कहां घूम रहे थे? मैं उन्हीं का काम कर रहा था. आपका बच्चा पढ़ा है, तो उसका बायोडाटा मेरे ऑफिस में दीजिए. कम से कम 10 हजार बच्चों को यहां से नौकरी लगाने की व्यवस्था तुरंत करेंगे. 

प्रशांत ने कहा, "बिहार के किसी विधानसभा क्षेत्र से अगर सबसे ज्यादा किसी को नौकरी मिलेगी, तो बांकीपुर के लोगों को ही मिलेगी. ये आप लिखकर रखिए. देशभर में जितना भी हमारा संबंध है, उन सबसे मैंने कहा है कि बिहार के लोगों को नौकरी दीजिए. वहीं, जब जन सुराज की व्यवस्था बिहार में बनेगी तो यकीन मानिए आपके बच्चों को बाहर भी कमाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा."

यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार लोगों की ऐसी आशा है कि प्रशांत किशोर जीतकर आए हैं, तो हमारा जीवन बदलेगा. लोगों का जीवन तभी बदलेगा तब पढ़ाई-रोजगार होगा.

प्रशांत किशोर ने लोगों से तीन महीने का समय मांगा.

उन्होंने कहा कि आप तीन महीने का समय दीजिए यहां राशन कार्ड बनाने के लिए कोई 1 रुपए घूस नहीं ले सकता है. जिसका भी राशन कार्ड है उसे 5 किलो अनाज मिलेगा, 4 किलो नहीं मिलेगा. 60 वर्ष से अधिक जिनका उम्र है जिन्हें 1100 रुपए पेंशन नहीं मिल रहा, वे मेरे कार्यालय में आवेदन दें, हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें निश्चित तौर पर पैसे मिले. 5 किलो अनाज व 1100 रुपए पेंशन के लिए चिंता की जरूरत नहीं है, 3 महीने में इसे सुधार कर दिखाएंगे.

सरकारी स्कूल अच्छा नहीं हुआ तो प्राइवेट स्कूल में पढ़ेंगे बच्चे

प्रशांत किशोर ने कहा कि साल भर के अंदर या तो सरकारी विद्यालय बहुत अच्छा हो जाएगा या यदि अच्छा नहीं हुआ तो सालभर के बाद आपका बच्चा प्राइवेट विद्यालय में पढ़ेगा, उसकी फीस का जिम्मा प्रशांत किशोर के जिम्मे रहेगा, उसकी खर्च का चिंता आपको नहीं करना है. इसमें साल भर का समय लगेगा. नौकरी, पढ़ाई, 1100 रुपए पेंशन व अनाज ये 4 चीज निश्चित तौर पर हो जाएगा. बाकि समस्याओं के लिए मुझे समय दीजिए ताकि मैं सरकार के साथ मिलकर काम कर सकूं.

यह भी पढ़ें: बिहार के मिथिलांचल को बड़ी सौगात, आकार ले रहा दरभंगा एयरपोर्ट, जानिए कितना हुआ काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prashant Kishor, Prashant Kishor Bankipur, Job Creation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com