विज्ञापन

झारखंड के रामगढ़ सीमेंट प्लांट में टरबाइन ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जले तीन इंजीनियर

झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित सीमेंट प्लांट में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग में तीन इंजीनियर की मौत हो गई. बीती रात हुए इस हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई.

झारखंड के रामगढ़ सीमेंट प्लांट में टरबाइन ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जले तीन इंजीनियर
रामगढ़ सीमेंट प्लांट में लगी आग में तीन इंजीनियर की मौत.
NDTV
  • झारखंड के रामगढ़ जिले के मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में टरबाइन ब्लास्ट से भीषण आग लगी.
  • इस हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.
  • ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और इस घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है.
रांची:

Ramgarh Cement Plant Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां  रामगढ़ के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात के पावर प्लांट में देर रात टरबाइन ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई. बताया गया कि हादसे के बाद लगी आग पूरे पावर प्लांट में फैल गई. इस हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई.  टरबाइन ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

प्लांट में काम करने वाले लोग बोले- मालिक की लापरवाही से हुआ हादसा

प्लांट में काम करने वाले अमित कुमार ने कहा कि प्लांट की लापरवाही से यह हादसा हुआ है.  पावर प्लांट में इलेक्ट्रिक पैनल लगता है. उसके तापमान को कम करने के लिए एसी लगता है. टर्बाइन जब फेल हो गया तो पैनल में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक अन्य घायल है. उसका रांची में इलाज चल रहा है. हमलोग एक महीना से शिकायत कर रहे थे. लेकिन हमारी बात को अनसुना कर दिया गया.

हादसे के बाद आज सुबह सीमेंट प्लांट का मेन गेट कुछ यूं बंद नजर आया.

हादसे के बाद आज सुबह सीमेंट प्लांट का मेन गेट कुछ यूं बंद नजर आया.
Photo Credit: NDTV

सीमेंट प्लांट में हुए हादसे के बाद शनिवार सुबह कर्मचारियों ने अपना आक्रोश जताया है.

सीमेंट प्लांट में हुए हादसे के बाद शनिवार सुबह कर्मचारियों ने अपना आक्रोश जताया है.
Photo Credit: NDTV

खबर अपडेट की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Jharkhand News, Ramgarh, Engineer Killed In Fire, Cement Plant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com