विज्ञापन

देश में कुल क‍ितने IAS, सबसे ज्‍यादा कहां पोस्‍टेड? आईएएस परी ब‍िश्‍नोई का कैडर निचले पायदान पर

भारत में कुल 5,755 आईएएस अधिकारी तैनात हैं. एकल राज्य कैडर के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, जबकि सिक्किम कैडर में सबसे कम आईएएस पोस्‍टेड हैं. जानिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की कैडर क्षमता की पूरी सूची. 

देश में कुल क‍ितने IAS, सबसे ज्‍यादा कहां पोस्‍टेड? आईएएस परी ब‍िश्‍नोई का कैडर निचले पायदान पर
IAS List India how many total ias officers Cadre strength of Indian Administrative Service
Instagram-Pari Bishnoi
  • भारत में कुल 5775 IAS 24 राज्यों और एजीएमयूटी कैडर में तैनात हैं जो विभिन्न प्रदेशों को मिलाकर बने हैं
  • AGMUT कैडर में कुल चार सौ चवालीस आईएएस अधिकारी हैं और यह कैडर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के नियंत्रण में है
  • उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 589 आईएएस अधिकारी तैनात हैं जबकि सिक्किम में सबसे कम केवल 38 IAS हैं

भारत में कुल 5,755 आईएएस अधिकारी काम कर रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि देश में आईएएस अधिकारियों की फौज कहां तैनात है? मतलब सबसे ज़्यादा आईएएस अधिकारी किस राज्य में सेवाएं दे रहे हैं. इस मामले में उत्तर प्रदेश राज्य कैडर नंबर वन पर है, जबकि सिक्किम निचले पायदान पर है.

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की वेबसाइट पर ताजा अपडेट के अनुसार, देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी 5,755 आईएएस अधिकारी AGMUT के साथ-साथ 24 अलग-अलग राज्य कैडरों में तैनात हैं. इनमें 11 कैडर में 200 से ज़्यादा आईएएस, 9 कैडर में 100 से 200 और चार कैडर में 100 से कम आईएएस हैं. 

otal ias officers

2024 batch IAS Officers with Prime Minister Narendra Modi

AGMUT में कुल 444 आईएएस

सबसे पहले बात करते हैं एजीएमयूटी कैडर की. आईएएस, आईपीएस व आईएफएस (वन) जैसी अखिल भारतीय सेवाओं के लिए एक संयुक्त संवर्ग है, जिसे एजीएमयूटी कैडर के नाम से जाना जाता है. इसका पूरा नाम अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश है. मतलब इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात होने वाले अफसरों का कैडर एजीएमयूटी माना जाता है. 

IAS List India

IAS List India how many total ias officers Cadre strength of Indian Administrative Service

एजीएमयूटी कैडर का नियंत्रण और प्रबंधन सीधे तौर पर केंद्र सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय के हाथ में होता है. इस कैडर में कुल 444 आईएएस हैं, जो देश के किसी भी कैडर में सबसे ज़्यादा हैं, मगर यह कई राज्यों को मिलाकर बनाया गया है. ऐसे में किसी इकलोटे कैडर के आईएएस की संख्या की बात आती है तो एजीएमयूटी की बजाय उत्तर प्रदेश समेत कई एजीएमयूटी वाले राज्यों से ज़्यादा आईएएस सेवाएं दे रहे हैं.

देश में कुल 5755 IAS कहां तैनात?

कैडर व IAS की संख्या

  • एजीएमयूटी - 444
  • असम-मेघालय - 213
  • बिहार - 316
  • गुजरात - 267
  • कर्नाटक - 266
  • मध्य प्रदेश - 399
  • महाराष्ट्र - 358
  • ओडिशा - 207
  • राजस्थान - 284
  • तमिलनाडु - 340
  • उत्तर प्रदेश - 589
  • पश्चिम बंगाल - 311
  • आंध्र प्रदेश - 197
  • छत्तीसगढ़ - 176
  • हरियाणा - 188
  • हिमाचल प्रदेश - 127
  • झारखंड - 175
  • केरल - 159
  • पंजाब - 200
  • तेलंगाना - 176
  • उत्तराखंड - 110
  • मणिपुर - 81
  • नागालैंड - 52
  • सिक्किम - 38
  • त्रिपुरा - 82

परी बिश्नोई का कौनसा कैडर?

भारतीय प्रशासनिक सेवा की चर्चित आईएएस अधिकारियों में से आईएएस परी बिश्नोई का कैडर सिक्किम है. आईएएस की तैनाती के मामले में सिक्किम कैडर निचले पायदान पर है. यहां परी बिश्नोई समेत कुल 38 आईएएस तैनात हैं, जो सभी कैडरों में सबसे कम है. आईएएस परी बिश्नोई सिक्किम के पाक्योंग की जिला कलेक्टर हैं. परी बिश्नोई ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में अखिल भारतीय स्तर पर 30वीं रैंक हासिल की थी. परी बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव कांकरा की रहने वाली हैं.  

IAS Officers of the 2023 batch

2023 batch IAS Officers

IAS को कैडर कैसे मिलता है?

यूपीएससी में 30वीं रैंक और राजस्थान की होने के बावजूद IAS परी बिश्नोई को सिक्किम कैडर क्यों मिला? इसका जवाब है उनके मूल कैडर राजस्थान में आईएएस अधिकारियों की रिक्तियां और उनकी प्राथमिकता. मतलब यह कि यूपीएससी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन फॉर्म (DAF) भरना होता है, जिसमें अभ्यर्थी को अपनी सर्विस प्राथमिकता भी लिखनी होती है. यूपीएससी पास करने के बाद सर्विस और कैडर अलॉटमेंट के समय संबंधित कैडर में उपलब्ध पदों को भी ध्यान में रखा जाता है और उसी आधार पर कैडर अलॉट होते हैं. पहले स्थान वाले कैडर में पद खाली न हों या अभ्यर्थी की रैंक के हिसाब से वह कैडर न मिल रहा हो, तो दूसरा कैडर अलॉट कर दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें- IAS अंकुर लाठर ने फर्रुखाबाद DM बन जीता बच्चों का दिल, कभी प्यार के लिए तमिलनाडु छोड़ UP आईं

यह भी पढ़ें- UP में 9 IPS के तबादले: संभल एसपी केके बिश्नोई अब बिजनौर पुल‍िस अधीक्षक, अव‍िनाश पाण्‍डेय की लखनऊ में तैनाती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, Uttar Pradesh, Jobs, IAS Officer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com