जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखें नज़दीक आ रही हैं, वैसे-वैसे सभी दल जनता के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर “माई-बहिन मान योजना” की घोषणा की. उन्होंने कहा अब बिहार में रह रहीं महिलाओं को प्रति माह 2500₹ मिलेंगे.
महिलाओं का सम्मान जरूरी है
दरभंगा में विशेष रूप से बुलाई प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं का आशीर्वाद जहां है, सुख-समृद्धि का वास वहां है. इसी मंत्र पर चलते हुए बिहार की हर महिला को हम सक्षम बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मेरी यात्राओं के दौरान राज्य के हर हिस्से से हमें महंगाई से त्रस्त लोगों ने अपने अनुभव बताएं हैं. बढ़ती और व्यापक महंगाई के चलते घर-परिवारों को राहत की दरकार है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बिहार का विकास
बिहार की करोड़ों माताओं-बहनों के आशीर्वाद से आज हमने यह निर्णय लिया है और हमें ये बताते हुए हर्ष हो रहा है कि 2025 में हमारी सरकार बनने पर हम “माई-बहिन मान योजना” के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का कार्य क़रेंगे. नए बिहार के साथ “समृद्ध महिला, सुखी परिवार” का सपना भी सच होगा.
हर तरह से विकास जरूरी
बिहार के नवनिर्माण की नींव महिलाओं की समृद्धि के बिना अधूरी है. हमारा मानना है कि जब महिलाओं को नकद हस्तांतरण मिलता है तो वे अपने परिवार की भलाई में अधिक पैसा निवेश करती हैं, जैसे पूरे परिवार के लिए पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवा, और बच्चों की शिक्षा. महिलाओं को सीधे लक्षित करके, हमारा ये कार्यक्रम घरेलू और सामुदायिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है. इन नकद हस्तांतरणों का गुणक प्रभाव महत्वपूर्ण है. महिलाओं की बेहतर आर्थिक स्थिति पूरे परिवार और समुदाय के लिए लाभदायक हैं.
लघु उद्योग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा
हमारी सरकार द्वारा जो महिलाओं को जो राशि दी जायेगी वह महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने या कौशल प्रशिक्षण में निवेश करने में सक्षम बनाएगा तथा दीर्घकालिक आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देगी. इसके अतिरिक्त, नकद हस्तांतरण कार्यक्रमों को वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण जैसे पूरक समर्थन के साथ डिज़ाइन किया जाएगा, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और दीर्घकालिक आर्थिक स्वतंत्रता को और बढ़ावा मिलेगा. महंगाई के इस दौर में जो बहने अपने मन का खा नहीं पाती, अपने मन का ख़रीद नहीं पाई. आज उन माँ-बहिनों के लिए समर्पित योजना की हम घोषणा करते हैं.
बिहार के लिए तेजस्वी खड़ा है
ये तेजस्वी का वादा है कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर हम इस योजना को अमली जामा पहना कर बिहार की हर माता हर बहन को स्वांलबी, सुखी, समृद्ध, सम्पन्न, स्वस्थ और उनके जीवन को सुगम बनाने का कार्य क़रेंगे. यह कार्यक्रम हमारी सरकार का गरीबी कम करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने एवं हाशिए पर रहे नागरिकों की सामाजिक और आर्थिक क्षमता में निवेश करने की दिशा में एक सीधा और प्रभावशाली कदम होगा.
आपका हर दुःख मेरे ज़िम्मे, बिहार की नई सरकार हमारी माता बहनों की सरकार होगी. क्यूँकि घर की महिला अगर सुखी समृद्ध होगी तो घर तरक़्क़ी करेगा, हर घर तरक़्क़ी करेगा तो पूरा गाँव तरक़्क़ी करेगा, पूरा गाँव तरक़्क़ी करेगा तो बिहार तरक़्क़ी करेगा. मेरा हर संकल्प मैंने साकार किया है, हर कसम निभाई है, हर वचन पूरा किया है. मेरे 17 महीने के कार्यकाल में मैंने हर वो अपना वादा पूरा किया है जो मैंने अपनी जनता जनार्दन से किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं