तेजस्वी यादव से सुशील मोदी ने कहा- बंगला खाली करो
- सुशील मोदी ने कहा- बिना क्षति पहुंचाए बंगला वापस करो
- तेजस्वी यादव ने बंगले पर खर्च की है भारी रकम
- तेजस्वी को नहीं पता था बंगला इतनी जल्दी खाली करना होगा
पटना:
बिहार में एक सरकार बंगला इन दिनों विवाद का कारण बना हुआ है. यह विवाद के तेजस्वी यादव और सुशील मोदी के बीच. दरअसल, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को आवंटित बंगले को आगे भी जारी रखे जाने की गुहार को राज्य सरकार ने खारिज कर दिया है. इसके बाद वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिना कोई 'क्षति' पहुंचाए बंगला जल्द खाली करने को कहा है.
क्या मोदी सरकार बिहार की बड़ी परियोजना से हाथ खींच रही है?
बिहार की पिछली महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी को 5 देशरत्न मार्ग का बंगला आवंटित था जिसे अब गत जुलाई महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत राजग की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए सुशील मोदी को आवंटित किया है.
नीतीश कुमार का लालू यादव पर तंज, कहा- पद धन अर्जन करने के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए मिलता है
नीतीश सरकार ने गत सप्ताह तेजस्वी के उस गुहार को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्हें आवंटित बंगला को आगे भी जारी रखने की मांग की गई थी. सुशील ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री की गुहार को अब राज्य सरकार ने खारिज कर दिया है जितना जल्दी हो सके उन्हें बंगला खाली कर देना चाहिए क्योंकि उन्हें सरकारी कार्य करने में कठिनाई हो रही है.
क्या नीतीश कुमार बीजेपी के सबसे अच्छे सहयोगी बनना चाहते हैं?
इससे पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को इस बंगले से जुड़ा एक पत्र भेजा था. तेजस्वी ने नीतीश को लिखा कि उन्हें उसी बंगले में रहने दिया जाए जहां वह रहते हैं, लेकिन नीतीश ने तेजस्वी का निवेदन ठुकरा दिया था. गौरतलब है कि तेजस्वी यादव का मौजूदा निवास 5, सर्कुलर रोड अब उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को आवंटित किया गया है. तेजस्वी ने राज्य के उप मुख्यमंत्री और भवन निर्माण मंत्री रहने के दौरान इस मकान के रखरखाव और इसकी साज-सज्जा पर काफी बड़ी रकम खर्च की. उन्हें शायद सरकार और खासकर यह मकान हाथ से जाने का अंदाजा नहीं था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sushil Modi, Tejaswi Yadav, Bunglow Row