नई दिल्ली: रांची में छात्रों की बैठक समाप्त हो गई है. सूत्रों के अनुसार आंदोलन खत्म करने पर सहमति बन गई है. शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्र आधिकारिक घोषणा करेंगे. आंदोलन स्थल से टेंट भी हटाया जा रहा है, जिससे आंदोलन समाप्ति के संकेत मिल रहे हैं.
साथ ही बिहार में छात्रों पर एके-47 के इस्तेमाल के आरोप को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में आरजेडी ने गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च निकाला. हालांकि, पुलिस ने इस मार्च को बीच में ही रोक दिया और तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया. तेजस्वी ने कहा, "हम लोगों का मार्च राजभवन तक था, लेकिन आयकर विभाग पर ही रोक दिया गया है. इस सरकार के खिलाफ हम लोग लड़ते रहेंगे. हम लोग जेल से डरने वाले नहीं है.''
तेजस्वी ने कहा, ''हम छात्रों के हक और अधिकार के लिए, बेरोजगारी को मिटाने के लिए, पेपर लीक रोकने के लिए, पारदर्शी परीक्षा, अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग हमेशा आवाज उठाते रहेंगे और लड़ते रहेंगे." तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों पर गोली चलाने के मामले में सरकार को स्पष्ट करना होगा कि एके-47 से फायरिंग का आदेश किसने दिया था.
All Live Updates...
प्रयागराज में बारिश का असर जारी, गुरुवार को भी कक्षा 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रयागराज में गुरुवार 20 अगस्त को भी प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. डीएम के निर्देश पर बीएसए अनिल कुमार ने आदेश जारी किया है. परिषदीय, माध्यमिक तथा सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त हिंदी व अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रेनी डे अवकाश घोषित किया गया है.

वंदे मातरम् पर कांग्रेस में मंथन, पहले दो अंतरे गाने पर बनी सहमति
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में वंदे मातरम् के मुद्दे पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक पहले दो अंतरे गाने पर सहमति बनी है. कांग्रेस 1937 के सीडब्ल्यूसी प्रस्ताव का हवाला देते हुए इस विषय पर नया बयान भी जारी कर सकती है.
छात्र आंदोलन खत्म होने की तैयारी, शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा बड़ा ऐलान
रांची में छात्रों की बैठक समाप्त हो गई है. सूत्रों के अनुसार आंदोलन खत्म करने पर सहमति बन गई है. शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्र आधिकारिक घोषणा करेंगे. आंदोलन स्थल से टेंट भी हटाया जा रहा है.
LIVE: तेजस्वी को ले जा रही पुलिस की बस पर चढ़े प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारी उस बस पर चढ़ गए जिसमें पुलिस RJD नेता तेजस्वी यादव और अन्य प्रदर्शनकारियों को ले जा रही है.
#WATCH | Bihar | Protestors climb over a bus in which RJD leader Tejashwi Yadav and other protestors are being taken by the police https://t.co/IVXiCa49M6 pic.twitter.com/ZctePhpFze
— ANI (@ANI) August 19, 2026
LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी बोले- हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे
पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया है. तेजस्वी ने कहा, "हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. हम जेल जाने से नहीं डरते... हम हमेशा छात्रों के अधिकारों, बेरोज़गारी को कम करने, पेपर लीक रोकने और परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे"
LIVE: तेजस्वी ने कहा- छात्रों की हर मांग को पूरा करें मुख्यमंत्री
तेजस्वी यादव ने कहा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपना अहंकार छोड़कर छात्रों की हर मांग को पूरा करें! उन्होंने कहा कि छात्र अब किसी परीक्षा में पेपर लीक और भ्रष्टाचार सहने वाले नहीं.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपना अहंकार छोड़कर छात्रों की हर माँग को पूरा करें!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) August 19, 2026
छात्र अब किसी परीक्षा में पेपर लीक और भ्रष्टाचार सहने वाले नहीं!@yadavtejashwi #RJD #राजभवन_मार्च pic.twitter.com/Z7pHdbWyql
LIVE: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़े
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोक भवन की ओर पैदल मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए. वे पेपर लीक, बेरोज़गारी और बिहार में छात्रों व युवाओं की समस्याओं जैसे मुद्दे उठा रहे हैं.
#WATCH | Patna | Protestors breach police barricades as they carry out Tejashwi Yadav-led foot march towards Lok Bhavan, raising issues of paper leaks, unemployment and problems faced by students and youth in Bihar https://t.co/bZ3EXBNbW3 pic.twitter.com/xAWGiW3tIS
— ANI (@ANI) August 19, 2026
LIVE: तेजस्वी बोले- सरकार को झुकना ही पड़ेगा
वाटर कैनन के इस्तेमाल पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है... इससे (वाटर कैनन) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है. अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा. ऐसे काम नहीं चलेगा."

LIVE: कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.
#WATCH | Bihar | Police use water cannon to disperse the crowd carrying out foot march towards Lok Bhavan in Patna https://t.co/Pi8WXbP5HT pic.twitter.com/9cCfu3wBzH
— ANI (@ANI) August 19, 2026
LIVE: मीसा भारती ने कहा- युवाओं के भविष्य की भी हत्या कर रही है बिहार सरकार
आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, "छात्रों के साथ जो अन्याय हुआ है, उसे आज 20-25 दिन बीत गए हैं मगर फिर भी सरकार नींद से नहीं जागी. सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने माना कि AK-47 का इस्तेमाल हुआ था. तब जज साहब को बिहार सरकार के वकील से यह पूछना चाहिए था कि AK-47 लेकर प्रदर्शन में जाने की अनुमति किसने दी? अगर DM और SP ने अनुमति दी थी तो उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए. मगर ये बिहार सरकार हत्यारी सरकार है जो आम जन की हत्या करवा रही है और युवाओं के भविष्य की भी हत्या कर रही है."
LIVE: डाक बंगला चौराहा का बैरिकेड कार्यकर्ताओं ने तोड़ा
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पटना में लोक भवन की ओर एक पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें वे पेपर लीक, बेरोज़गारी और बिहार में छात्रों व युवाओं की समस्याओं जैसे मुद्दे उठा रहे हैं. आरजेडी कार्यकर्ता अब डाक बंगला चौराहा का बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए हैं.
LIVE: विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा- कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा
RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, "जो छात्र अपने अधिकारों के लिए और पेपर लीक के मुद्दे पर विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे थे, उनके खिलाफ AK 47 का इस्तेमाल किया गया. देश भर में पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं. कार्रवाई होनी चाहिए और जब तक कार्रवाई नहीं होती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा"
LIVE: सांसद मनोज झा ने कहा- समाधान के लिए है ये मार्च
आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "छात्र और युवा पूरे देश में आक्रोशित है खासकर बिहार में परीक्षा लीक एक परंपरा बन गई है. बेरोजगारी की दंश युवा झेल नहीं पा रहे हैं. समाधान के लिए ये मार्च है."
LIVE: पटना में प्रदर्शनकारी छात्र डमी AK-47 लेकर पहुंचे
पटना में प्रदर्शनकारी छात्र डमी AK-47 लेकर पहुंचे हैं. आरजेडी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''नहीं चलेगी AK-47 वाली भ्रष्ट सरकार! छात्र मांगें कदाचार मुक्त परीक्षा का अधिकार!!''
नहीं चलेगी AK47 वाली भ्रष्ट सरकार!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) August 19, 2026
छात्र माँगें कदाचार मुक्त परीक्षा का अधिकार!!
(AK47 के मॉडल के साथ प्रदर्शन करते युवा)#राजभवन_मार्च@yadavtejashwi #RJD pic.twitter.com/KOSrq77Dqa
LIVE: तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में आरजेडी का मार्च शुरू
बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे पर तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में छात्र और युवा राजभवन तक मार्च कर रहे हैं. हालांकि, इस मार्च में छात्र नजर नहीं आ रहे हैं. दूर-दूर तक सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता ही दिखाई दे रहे हैं. पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे हैं. उनका कहना है कि छात्र भले ही उनके साथ नजर नहीं आ रहे हों, लेकिन वे उनके पीछे खड़े हैं.
LIVE: सीएम योगी ने जापान के बिजनेस डेलिगेशन के साथ की द्विपक्षीय बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में जापान के बिजनेस डेलिगेशन के साथ द्विपक्षीय बैठक की.
LIVE: जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में छापेमारी की. प्रवर्तन निदेशालय ने जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई की है.
LIVE: बिहार भाजपा अध्यक्ष बोले- तेजस्वी अपना राजनीतिक करियर बचाओ मार्च कर रहे हैं
तेजस्वी यादव के होने वाले मार्च पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "यह तेजस्वी यादव का राजनीतिक करियर बचाओ मार्च है. आम जनता ने इनका नकार दिया है. राजद का बिहार से लगभग सूपड़ा साफ हो गया है. इनको बिहार से कोई मतलब नहीं है. ये महीनों-महीनों दिन बिहार से गायब रहते हैं. ये नेता प्रतिपक्ष हैं तो इनको सदन में दिखना चाहिए मगर सदन के सत्र से गायब रहते हैं. ये अपना राजनीतिक करियर बचाओ मार्च कर रहे हैं.''
उन्होंने कहा, जहां तक मुद्दा है, सिवान में जवान भीड़ में फंस गया था तो उसने आत्मरक्षा के लिए हवाई फायरिंग की थी मगर उसे निलंबित कर दिया गया है और कार्रवाई चल रही है. हम लोगों ने बिहार में पेपर लीक पर विधानसभा में सबसे कड़ा कानून बनाया... तेजस्वी यादव के पिता ने और इनकी पार्टी ने दशकों तक राज किया है, इन्होंने क्या कानून बनाया है? इनके जमाने में कितने पेपर लीक हुए, इन्होंने क्या किया, कुछ नहीं किया...तेजस्वी यादव का राजनीतिक करियर बचाओ मार्च है और अगर छात्रों की बात है तो इनको झारखंड में मार्च करना चाहिए था..."