खान सर के स्टाफ पुलिस की जाँच में सहयोग नहीं कर रहे. पुलिस के बार- बार बुलाने के बाद भी वे पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे. अब पटना पुलिस ने खान सर के स्टाफ को पूछताछ के लिए हाजिर होने का नोटिस दिया है. खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजर कन्हैया सिंह, अजीत कुमार और अंकित पांडे को पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया. नोटिस जारी होने के बाद भी तीनों तय समय तक पूछताछ के लिए सामने नहीं आए. पटना पुलिस ने नोटिस में लिखा है कि तीनों ही जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. उन्हें इससे पहले कई बार कदमकुआं थाने बुलाया गया लेकिन तीनों हाजिर नहीं हुए.
खान सर ने कहा था, "जांच में सहयोग करेंगे"
खान सर ने सिविल कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों में कहा था कि वह जांच में सहयोग करेंगे. जांच में सहयोग के भरोसे के बाद ही जिला अदालत ने उन्हें राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, लेकिन नोटिस के बाद अब यह साफ हुआ है कि उनके ही स्टाफ इस जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. कन्हैया सिंह ने ही इस पूरे मामले में पहले फिर दर्ज कराई थी.
इसमें उन्होंने रौशन आनन्द, उनके भाई प्रिंस आनंद समेत अन्य को आरोपी बनाया था. कन्हैया की शिकायत पर रौशन आनंद को जेल भेज दिया गया था वही उनके भाई प्रिंस की आज नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
खान ग्लोबल स्टडीज की सुरक्षा बढ़ायी गई
रौशन आनंद के भाई प्रिंस आनंद की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद खान ग्लोबल स्टडीज की सुरक्षा बढ़ा दी गई. पटना पुलिस ने खान सर के कोचिंग के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो.
यह भी पढे़ं-
पत्थरबाजी, लाठीचार्ज, 500 अज्ञात पर FIR...पाटलिपुत्र स्टेशन पर कैसे हुआ बवाल? पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं