बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने राज्य को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने की कवायद तेज कर दी है. सरकार बिहार के राजगीर, मुंडेश्वरी मंजिर और कर्कट जलप्रपात जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को इन प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए जल्द से जल्द सब्सिडी वाली हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की एक उच्च-स्तरीय बैठक की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं.
तय सीमा के अंदर प्रोजेक्ट को पूरा करने के निर्देश
सीएमओ की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने की आवश्यकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि राजगीर, गया और नालंदा में चल रही परियोजनाओं को तय समय के भीतर पूरा किया जाए.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुंडेश्वरी मंदिर, कर्कटगढ़ जलप्रपात और राजगीर के लिए सब्सिडी वाली हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाए. इसके अलावा वाल्मीकिनगर के लिए रियायती हवाई सेवाएं जल्द से जल्द शुरू हो. उन्होंने अधिकारियों को विष्णुपाद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर परियोजनाओं को अंतिम रूप देने और उन पर जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया.
📍लोक सेवक आवास, पटना
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 14, 2026
आज पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में प्रमुख निर्देश दिए-
🛕 गया में #विष्णुपद_मंदिर_कॉरिडोर एवं #महाबोधि_मंदिर_कॉरिडोर परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण… pic.twitter.com/flkErOzOL6
आध्यात्मिक शिक्षा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित होगा राजगीर
CM ने आगे कहा कि राजगीर को आध्यात्मिक शिक्षा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि नालंदा की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मज़बूत किया जाएगा, जिसमें उसकी विश्व धरोहर का दर्जा भी शामिल है. पावापुरी मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी. स्थानीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए ग्रामीण पर्यटन पहल शुरू की जाएगी, और स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करने के लिए होमस्टे नीति का विस्तार किया जाएगा.
यह भी पढे़ं-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं