विज्ञापन

रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर खान सर का रिएक्शन आया सामने, कहा- अटकलों पर न जाएं, जो दोषी उसे फांसी हो

प्रिंस आनंद की मौत पर खान सर ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें वो प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में खान सर प्रिंस की मौत को लेकर किसी तीसरे की संलिप्तता की आशंका जता रहे हैं.

रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर खान सर का रिएक्शन आया सामने, कहा- अटकलों पर न जाएं, जो दोषी उसे फांसी हो
प्रिंस यादव की संदिग्ध हालातों में हुई मौत पर खान सर का रिएक्शन सामने आया है.
  • प्रिंस ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद का भाई है. शनिवार रात नेपाल के एक होटल में उसकी मौत हुई.
  • प्रिंस यादव की संदिग्ध हालातों में हुई मौत पर अब खान सर का रिएक्शन सामने आया है.
  • खान सर ने प्रिंस की मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा जो भी दोषी हो उसे फांसी मिले.
पटना:

ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध हालातों में हुई मौत पर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में खान सर के साथ हुए विवाद के बाद प्रिंस की जिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, उसे लेकर कई लोग खान सर को भी लपेट रहे हैं. जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुले तौर पर प्रिंस की मौत के लिए खान सर को कसूरवार ठहराया है. उन्होंने खान सर की गिरफ्तारी की मांग की है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी प्रिंस की मौत को हत्या बताया था. हालिया विवाद के कारण शक के दायरे में आ रहे खान सर ने प्रिंस की मौत पर पहली प्रतिक्रिया दी है. 

प्रिंस की मौत पर खान सर बोले- हमारी पूरी संवेदना परिवार के साथ

प्रिंस आनंद की मौत पर खान सर ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें वो प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में खान सर प्रिंस की मौत को लेकर किसी तीसरे की संलिप्तता की आशंका जता रहे हैं. वीडियो में खान सर यह कह रहे हैं- हमारी पूरी संवेदना परिवार के साथ है. हमसे जो कहेंगे लोग, हम वह करने को तैयार हैं. 

इसमें तीसरा एंगल हो सकता है, जांच होनी चाहिएः खान सर

इसके बाद खान सर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन 5 लोगों को हिरासत में लिया गया वे कौन थे? उनकी जांच होनी चाहिए. इसमें तीसरा एंगल हो सकता है, इसे नकारा नहीं जा सकता. कोचिंग विवाद पर खान सर ने कहा कि इस मामले को तूल पकड़ाया गया, गार्ड का मामला था, सुलझ जाता.

जो भी दोषी हो, उसे फांसी की सजा मिलेः खान सर

फिर प्रिंस की मौत पर खान सर ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है, अटकलों पर न जाएं. इस मामले में कोई तीसरा इंसान इन्वॉल्व लग रहा है. इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए , जो दोषी हैं उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए.  मालूम हो कि रविवार को नेपाल के विराटनगर में प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. इस मामले की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि प्रिंस मनोचिकित्सक की सलाह पर दवाई लेता था.

प्रिंस की मौत पर उनके दोस्तों ने क्या कहा?

प्रिंस के साथ गए उसके पांच दोस्तों को हिरासत में ले लिया  हुआ है.  उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.   हिरासत में लिए गए दोस्तों का कहना है कि वह मनोचिकित्सक की सलाह पर पहले से दवाइयां लेता था. नेपाल यात्रा के दौरान भी वह इन दवाइयों का सेवन कर रहा था. शनिवार की रात उसकी अचानक तबियत बिगड़ी, जिसपर उसके दोस्त उसे आनन फानन में अस्पताल ले गए लेकर भागे, लेकिन तब तक प्रिंस दम तोड़ चुका था.

रोशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

दूसरी ओर रोशन आनंद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. जिला अदालत में थोड़ी देर बाद सुनवाई होगी. न्यायिक दंडाधिकारी ने जमानत याचिका खारिज की थी, फिर वे जिला अदालत गए थे. रोशन आनंद पर पूर्व से दर्ज मामलों के कारण उन्हें जमानत नहीं मिली थी. वे घटना के वक्त वहां नहीं थे, किसी वीडियो में नहीं दिख रहे. भाई की मौत के बाद कयास लगाया जा रहा है कि आज रोशन आनंद को जमानत मिल जाएगी. उनके वकील ने जांच में सहयोग का वादा, जेल में रहने से हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने और भाई की मौत का कोर्ट में जिक्र कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - रौशन आनंद के भाई प्रिंस का शव पहुंचा सहरसा, नेपाल के होटल में हुई थी संदिग्ध मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khan Sir, Khan Sir Coaching Attack News, Prince Yadav Murder, Khan Sir Vs Roshan Anand Sir, Khan Sir Vs Gyan Bindu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com