Prince yadav Body arrives Saharsa: पटना के चर्चित ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस आनंद का शव रविवार देर उनके गृह जिले सहरसा पहुंचा. प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. अचानक हुई मौत के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस प्रशासन और परिजनों के अनुसार, सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.
नेपाल पुलिस की हिरासत में प्रिंस के 5 दोस्त
इस मामले में नेपाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंस के साथ गए उसके पांच दोस्तों को हिरासत में ले लिया हुआ है. उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. हिरासत में लिए गए दोस्तों का कहना है कि वह मनोचिकित्सक की सलाह पर पहले से दवाइयां लेता था. नेपाल यात्रा के दौरान भी वह इन दवाइयों का सेवन कर रहा था. शनिवार की रात उसकी अचानक तबियत बिगड़ी, जिसपर उसके दोस्त उसे आनन फानन में अस्पताल ले गए लेकर भागे, लेकिन तब तक प्रिंस दम तोड़ चुका था.
भाई रौशन की जमानत याचिका पर कल सुनवाई
इस घटना के बीच प्रिंस के भाई रौशन आनंद फिलहाल जेल में बंद हैं. सोमवार को कोर्ट में रौशन आनंद की जमानत याचिका पर अहम सुनवाई होनी है. परिजनों को उम्मीद है कि रौशन को जमानत मिल जाएगी और वे अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे.
क्या है मामला
प्रिंस यादव पटना के चर्चित ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद का भाई है . उसकी शनिवार रात नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो हुई थी.नेपाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. खान सर की कोचिंग पर बीते दिनों हुए हमले के मामले में प्रिंस यादव पर केस दर्ज था. इस केस के बाद ही प्रिंस नेपाल चला गया था. जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव नेपाल के एक होटल में अपने 6-7 साथियों के साथ ठहरे हुए थे. देर रात उनकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद नेपाल पुलिस ने होटल में मौजूद अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: एक भाई जेल में, दूसरे की हत्या... रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर भड़के पप्पू यादव ने की यह मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं