तेज प्रताप यादव ने प्रिंस की मौत पर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इसमें षडयंत्र है. खान सर ने हत्या करवाई है, ये स्पष्ट है. दूध और पानी अलग-अलग हो गया है. दो गुटों की लड़ाई थी, और जिससे लड़ाई थी उसी ने हत्या करवाई है. उन्होंने सम्राट चौधरी सरकार से उचित जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की मांग की है. ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रोशन आंनद को भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर बाहर लाए जाने की मांग की.
प्रिंंस की नेपाल में मौत
पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. नेपाल पुलिस मौत के कारण का पता लगा रही है. खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में प्रिंस यादव पर केस दर्ज था. वह नेपाल में अपने साथियों के साथ एक होटल में ठहरा हुआ था.
Patna, Bihar: On the suspicious death of the brother of Gyan Bindu Coaching founder Roshan Anand, Janshakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav says, "It was a dispute between two groups, and those with whom the conflict was going on have allegedly got the murder… pic.twitter.com/o5TYnyt6r9
— IANS (@ians_india) June 14, 2026
तेज प्रताप ने किया पोस्ट
तेज प्रताप ने लिखा कि ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद के भाई स्वर्गीय प्रिंस यादव की निर्मम हत्या की खबर से जनशक्ति जनता दल परिवार अत्यंत मर्माहत और दुखी है. इस दुखद घटना पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है, और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है.
उन्होंने लिखा, जनशक्ति जनता दल सरकार एवं प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.
साथ ही हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि रोशन आनंद जी को उनके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मानवीय आधार पर जेल से रिहा किया जाए अथवा कम से कम एक दिन का पेरोल प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने दिवंगत भाई को अंतिम विदाई दे सकें. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें.
रोशन आनंद के वकील ने बताया साजिश
रोशन आनंद के वकील निरंजन कुमार सिंह भी प्रिंस की मौत को साजिश बताया. उन्होंने बताया, "हमें फोन आया था, जिसने जानकारी दी. बहुत ही मुश्किल समय है. इससे गहरा सदमा शायद ही कोई हो सकता है. एक बेटा जेल में है और दूसरे की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि बहुत बड़ा नेक्सस है, और इंटरनेशनल कनेक्शन है.
यह भी पढ़ें: एक भाई जेल में, दूसरे की हत्या... रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर भड़के पप्पू यादव ने की यह मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं