प्रिंस आनंद मौत मामले में नया मोड़, तेज प्रताप ने सीधे खान सर पर लगाया हत्या का आरोप

बिहार के सहरसा के रहने वाले प्रिंस आनंद की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत का मामला अब बेहद गरमा गया है. इस पूरे मामले पर राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक, हर तरफ बवाल मचा हुआ है. एक तरफ जहां नेपाल पुलिस की हिरासत में मौजूद प्रिंस के दोस्तों का कहना है कि प्रिंस की मौत किसी मारपीट से नहीं बल्कि मानसिक बीमारी की दवाओं और अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई है, वहीं दूसरी तरफ जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने इस मामले में सीधे 'खान सर' पर प्रिंस की हत्या करवाने का बेहद गंभीर आरोप मढ़ दिया है. तेज प्रताप का कहना है कि यह दो गुटों की लड़ाई थी और इसके पीछे एक बड़ा षड्यंत्र है जिसकी उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए.

दूसरी ओर, खान सर ने भी इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो जारी किया है. उनका कहना है कि इस घटना में कोई तीसरा एंगल हो सकता है और पुलिस को इसकी निष्पक्ष व गहन जाँच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए.
 

संबंधित वीडियो