प्रिंस ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद का भाई है. शनिवार रात नेपाल के एक होटल में उसकी मौत हुई. प्रिंस यादव की संदिग्ध हालातों में हुई मौत पर अब खान सर का रिएक्शन सामने आया है. खान सर ने प्रिंस की मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा जो भी दोषी हो उसे फांसी मिले.