विज्ञापन

Success Story: बिहार में शराबबंदी की कमान दिव्या शक्ति के हाथ में, IAS बनने के ल‍िए छोड़ी IPS

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल में 2022 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या शक्ति को उत्पाद आयुक्त बनाया गया है. बिहार के छपरा की रहने वाली दिव्या शक्ति ने दो बार यूपीएससी क्रैक किया. उन्होंने आईपीएस छोड़कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया था.

Success Story: बिहार में शराबबंदी की कमान दिव्या शक्ति के हाथ में, IAS बनने के ल‍िए छोड़ी IPS
ias divya shakti success story bihar liquor ban-product commissioner
  • बिहार सरकार ने 6 IAS के तबादले किए हैं. दिव्या शक्ति को मद्य निषेध विभाग का उत्पाद आयुक्त बनाया गया है.
  • दिव्या शक्ति को कैमूर जिला परिषद के उप विकास आयुक्त पद से उत्पाद आयुक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है.
  • दिव्या शक्ति बिहार की 2022 बैच की आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने दो बार UPSC क्रैक की है.

IAS Divya Shakti Transfer: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने 28 अगस्त को छह आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसी फेरबदल में बिहार में शराबबंदी की कमान अब आईएएस अधिकारी दिव्या शक्ति के हाथ में भी आ गई है. इन्हें बिहार मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में उत्पाद आयुक्त बनाया गया है. बिहार कैडर की 2022 बैच की आईएएस दिव्या शक्ति का तबादला उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यवाहक पदाधिकारी, जिला परिषद कैमूर के पद से हुआ है. अब ये भी बिहार के उन टॉप अधिकारियों की सूची में शामिल हो गई हैं, ज‍िनके हाथ में शराबबंदी को सख्ती से लागू करवाने की ज‍िम्‍मेदारी है. दिव्या शक्ति बिहार की वो होनहार बेटी भी हैं, जो दो बार यूपीएससी क्रैक कर चुकी हैं.  

यह भी पढ़ें-  मिलिए उन 8 महिलाओं से, जो पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IAS; दो बहनों ने भी किया कमाल

IAs divya Shakti Bihar

IAs divya Shakti Bihar: दिव्या शक्ति मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के जलालपुर स्थित कोठयां गांव की रहने वाली हैं.

दिव्‍या शक्ति कौन, जो इंजीनियर से आईएएस बनीं

20 सितंबर 1992 को जन्‍मीं IAS दिव्या शक्ति मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के जलालपुर स्थित कोठयां गांव की रहने वाली हैं. इन्होंने इंजीनियर से आईएएस अफसर बनने तक का सफर तय किया है. दिव्या शक्ति के पिता धीरेंद्र कुमार सिंह बेतिया मेडिकल कॉलेज से अधीक्षक पद से रिटायर हो चुके हैं, जबकि मां मंजुल प्रभा गृहिणी हैं. अब उनका पर‍िवार मुजफ्फरपुर में रह रहा है. राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग करने वालीं दिव्या शक्ति ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. यूपीएससी 2018 में अपने पहले ही प्रयास में इन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 79वीं रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा का हिस्सा बनीं.

दिव्या शक्ति AIR 58 यूपीएससी 2021 

आईपीएस बनने के बाद भी दिव्या शक्ति ने आईएएस बनने के लिए यूपीएससी की तैयारी जारी रखी. इसके बाद यूपीएससी 2021 में उन्होंने ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की और होम कैडर बिहार में आईएएस अधिकारी बनीं. दिव्या शक्ति के भाई अभिषेक आनंद निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि बहन प्रियंका सिंह भटिंडा में लेक्चरर हैं. 

ias divya shakti success story bihar liquor ban-product commissioner

Bihar IAS Officer Transfer List

बिहार में इन छह आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

  1. उज्ज्वल कुमार सिंह, IAS (2011) को ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के पद पर तैनात किया गया है.
  2. श्रीकान्त शास्त्री, IAS (2012) को निदेशक, पशुपालन, बिहार, पटना के पद पर भेजा गया है.
  3. विवेक रंजन मैत्रेय, IAS (2017) को अपर सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.
  4. नितिन कुमार सिंह, IAS (2018) को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार, पटना के पद पर भेजा गया है.
  5. नीलिमा साहू, IAS (2021) को संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना के पद पर नियुक्त किया गया है.
  6. दिव्या शक्ति, IAS (2022) को आयुक्त, उत्पाद, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर तैनात किया गया है. 

Success Story: 12वीं फेल RAS अफसर, डांसर से तहसीलदार बने बृजेश परमार, 2 बार क्रैक की RPSC

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, Ias Transfer, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com