विज्ञापन

कोविड महामारी से फ्यूल क्राइसिस तक, PM मोदी के काम का अंदाज ही अलग... NDTV से बोले हरदीप पुरी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने उनके काम के अलग अंदाज की तारीफ की. उन्‍होंने कहा- पीएम के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, अर्थव्यवस्था 4.1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची है. वैश्विक संकट में भी देश मजबूत रहा.

कोविड महामारी से फ्यूल क्राइसिस तक, PM मोदी के काम का अंदाज ही अलग... NDTV से बोले हरदीप पुरी 
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने NDTV से की खास बातचीत.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा देशभर में 'जन संकल्प अभियान' चला रही है. इस 25 साल के सफर (13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 साल देश के प्रधानमंत्री) पर एनडीटीवी ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से खास बातचीत की. इस दौरान हरदीप सिंह पुरी ने एक राजनयिक और फिर केंद्रीय मंत्री के रूप में पीएम मोदी के साथ अपने काम करने के अनुभवों को साझा किया. 

केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा- पीएम मोदी के काम करने का अंदाज ही उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है. वे सुबह 7:30 बजे से लेकर देर रात 10:30 बजे तक लगातार सातों दिन अपने कार्यालय में काम करते हैं. कभी अपने लिए अवकाश नहीं लेते, त्योहार भी जवानों के साथ सियाचिन, लेह या अंडमान जैसे सीमावर्ती इलाकों में मनाते हैं. पीएम मोदी ने वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' का जो खाका खींचा है, देश उसी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है.
Latest and Breaking News on NDTV

 हरदीप सिंह पुरी ने कहा- पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं.

भारतीय अर्थव्यवस्था 4.1 ट्रिलियन डॉलर

हरदीप सिंह पुरी ने कहा-  2014 में जो भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की 'फ्रेजाइल फाइव' में गिनी जाती थी, वह 2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 4.1 ट्रिलियन डॉलर की हो चुकी है. पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. 15 अगस्त 2014 को पीएम मोदी ने देश को खुले में शौच से मुक्त करने संकल्प लिया, जिसके तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए गए हैं, 3 करोड़ नए मकान बनाने की प्रक्रिया जारी है. यह सब मोदीजी के कारण ही संभव हो सका है.  

कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा- पिछली सरकारों के कार्यकाल में देश की वैक्सीन निर्माण क्षमता ठप्प हो गई थी. पीएम मोदी ने शून्य से शुरुआत करते हुए स्वदेशी वैक्सीन के निर्माण को बढ़ावा दिया. देश में 220 से 225 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दिए गए, जिनमें से अधिकतर मुफ्त बांटे गए. 150 देशों को भारत ने वैक्सीन सप्लाई की, जिसकी तारीफ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी की थी.

ईंधन की किल्लत नहीं होने दी

केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि फरवरी 2022 के रूस-यूक्रेन युद्ध और फरवरी 2026 में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उपजे वैश्विक संकट के दौरान जब ग्लोबल सप्लाई चेन पूरी तरह प्रभावित हुई, तब भी भारत में ईंधन की किल्लत नहीं होने दी गई. देश में दैनिक खपत 52 लाख सिलेंडर की थी, लेकिन अफवाहों के कारण मांग बढ़कर 90 लाख तक पहुंच गई थी. 

41 देश से खरीद रहे कच्चा तेल-गैस 

सरकार ने ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग रोकने के लिए कड़े कदम उठाए और घरेलू उत्पादन 34,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 55-56 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन किया. भारत ने अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए तेल आयात के स्रोतों का विविधीकरण किया.

पहले भारत 27 देशों से कच्चा तेल और गैस खरीदता था, जिसकी संख्या बढ़ाकर अब 41 देश कर दी गई है. अमरीका से एलपीजी आयात बढ़ाया गया है, जो अब बढ़कर कुल एलपीजी आयात का 67% हो चुका है.

भारतीय मेट्रो सिस्‍टम जापान-कोरिया से भी बड़ा

केंद्रीय मंत्री पुरी ने बताया क‍ि 2014 से पहले देश में केवल 243 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था, जो आज बढ़कर 1,000 किलोमीटर से अधिक हो गया है. भारतीय मेट्रो सिस्‍टम अब जापान और कोरिया से भी बड़ी हो चुकी है, जल्द ही यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मेट्रो प्रणाली बन जाएगी. एविएशन सेक्टर की बात करें तो 2014 में देश में 74-75 एयरपोर्ट थे, जो 2026 में बढ़कर 160 से अधिक हो गए हैं. दिल्ली के आईजीआई और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट की कुल क्षमता लंदन के हीथ्रो, गैटविक और स्टैनस्टेड एयरपोर्ट से भी अधिक हो है. वहीं, 2014 से अब तक 50,000 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग जोड़े गए हैं, जिससे कुल नेटवर्क 1,46,572 किलोमीटर पहुंच गया है.

पीएम से मैंने समझा लोकतंत्र की सबसे अहम कड़ी-बिहार CM सम्राट चौधरी का लेख

"मोदी मंच पर तलवार लेकर उतरे, 10 मिनट तक बजी तालियां" पूर्व शिक्षक ने साझा की यादें

क्रांति या उथल-पुथल नहीं, बुद्ध के मध्यम-मार्ग और स्थिरता के उपासक हैं नरेंद्र मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Hardeep Puri Interview, Hardeep Puri News, PM Modi News, Modi@25
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com