विज्ञापन

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

बिहार को पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में सम्राट सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब बिहार में राजगीर समेत अन्य प्रसिद्ध पर्यटनस्थलों के लिए सब्सिडी पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगा.

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजगीर समेत कई जगहों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने को कहा.

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने राज्य को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने की कवायद तेज कर दी है. सरकार बिहार के राजगीर, मुंडेश्वरी मंजिर और कर्कट जलप्रपात जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को इन प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए जल्द से जल्द सब्सिडी वाली हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की एक उच्च-स्तरीय बैठक की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं.

तय सीमा के अंदर प्रोजेक्ट को पूरा करने के निर्देश

सीएमओ की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए  बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने की आवश्यकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि राजगीर, गया और नालंदा में चल रही परियोजनाओं को तय समय के भीतर पूरा किया जाए. 

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुंडेश्वरी मंदिर, कर्कटगढ़ जलप्रपात और राजगीर के लिए सब्सिडी वाली हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाए. इसके अलावा वाल्मीकिनगर के लिए रियायती हवाई सेवाएं जल्द से जल्द शुरू हो. उन्होंने अधिकारियों को विष्णुपाद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर परियोजनाओं को अंतिम रूप देने और उन पर जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया. 

आध्यात्मिक शिक्षा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित होगा राजगीर

CM ने आगे कहा कि राजगीर को आध्यात्मिक शिक्षा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि नालंदा की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मज़बूत किया जाएगा, जिसमें उसकी विश्व धरोहर का दर्जा भी शामिल है. पावापुरी मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी. स्थानीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए ग्रामीण पर्यटन पहल शुरू की जाएगी, और स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करने के लिए होमस्टे नीति का विस्तार किया जाएगा. 

यह भी पढे़ं-

बेटे को नहीं मिला MLC टिकट, अब क्या करेंगे उपेंद्र कुशवाहा? दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर मंडराया संकट!

बिहार में गरीबों के घर लगेंगे फ्री सोलर पैनल, कल सीएम सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ, सभी 38 जिलों के 58 लाख BPL परिवारों को मिलेगा लाभ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Samrat Choudhary, Bihar Latest News, Bihar Tourism Department, Bihar Cm News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com