बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)
- गुजरात के मंत्री ने सीएम नीतीश कुमार को पांच करोड़ का चेक सौंपा
- नीतीश कुमार ने सहायता के लिए गुजरात सरकार का आभार जताया
- झारखंड और छत्तीसगढ़ सरकार ने भी पांच-पांच करोड़ की मदद दी
पटना:
बिहार में इस साल आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मदद देने वालों का सिलसिला जारी है. गुजरात, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सरकार ने बिहार पीड़ितों की मदद के लिए गुरुवार को बिहार सरकार को पांच-पांच करोड़ रुपये का चेक सौंपा. वहीं, विपक्षी दल राजद ने कोसी त्रासदी के समय गुजरात सरकार द्वारा दिए गए पांच करोड़ की मदद लौटा देने की याद कराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा.
यह भी पढ़ें : बिहार में किस वजह से आई बाढ़? मिल गया जवाब!
भूपेंद्र सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को चेक सौंपा
गुजरात के मंत्री भूपेंद्र सिंह गुरुवार दोपहर पटना पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मिलकर बिहार के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ पांच करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात सरकार द्वारा दिए गए सहयोग को बड़े ही प्रसन्नता के साथ स्वीकार किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने के लिए गुजरात सरकार को धन्यवाद दिया. साथ ही गुजरात सरकार के इस सामाजिक पहल की सराहना की. गुजरात के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आपदा के समय एक-दूसरे की मदद करना हमारी संस्कृति रही है. साल 2010 में बिहार सरकार द्वारा मदद वापस किए जाने के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 'समय परिवर्तनशील है.'
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने भेजी ऐसी चिट्ठी कि दुविधा में पड़ गए नीतीश कुमार, आखिर क्या है माजरा
VIDEO: Ground Report: अररिया में बाढ़ की मार और सुस्त सरकार
झारखंड सरकार ने पांच करोड़ का चेक सौंपा
इधर, बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी झारखंड सरकार के इस पहल की सराहना की. इस बीच, गुजरात, झारखंड के अलावा भाजपा शासित एक और राज्य छत्तीसगढ़ सरकार ने भी बिहार में आई भारी तबाही के बीच मदद राशि दी है. छत्तीसगढ़ सरकार ने बिहार सरकार को आरटीजीएस के माध्यम से पांच करोड़ रुपये भेजे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar Flood