विज्ञापन

नेपाल की बारिश से उफनी गंडक, बिहार की बाढ़ को NASA ने दुनिया के सामने रखा, जारी की तस्वीर

NASA ने अपनी इस रिपोर्ट में नेपाल की भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और गंडक के रौद्र रूप को दुनिया दिखाया है.

नेपाल की बारिश से उफनी गंडक, बिहार की बाढ़ को NASA ने दुनिया के सामने रखा, जारी की तस्वीर
बिहार की बाढ़ पर नासा ने तस्वीर जारी करके रिपोर्ट दी है.
  • नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण बिहार के मैदानी इलाकों में गंडक नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है
  • गंडक नदी के तटवर्ती गांवों में जलभराव से घर, खेत और सड़कें पानी में डूब गई हैं जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है
  • नेपाल के देवघाट में गंडक नदी का जलस्तर 11.94 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो 1960 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है

बिहार के कई जिलों में पिछले कई दिनों से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. नेपाल में हुई भारी बारिश का असर अब बिहार के मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है. सबसे ज्यादा तबाही गंडक नदी के किनारे रहने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है. नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर तटवर्ती गांवों में घुस गया है और कई जगहों पर घर, खेत और सड़कें पानी में डूब गई हैं. गंडक नदी की स्थिति अब इतनी गंभीर हो गई है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने भी इस पर विशेष रिपोर्ट जारी की है.

NASA ने जारी की विशेष रिपोर्ट:

1. अंतरिक्ष एजेंसी NASA (National Aeronautics and Space Administration) के Earth Observatory ने 2 अक्टूबर 2026 को “Rains Swamp the Gandak River” शीर्षक से उपग्रह-आधारित रिपोर्ट प्रकाशित की है. 

2. Terra और Aqua उपग्रहों के MODIS चित्र के माध्यम से नेपाल में भारी वर्षा से गंडक में अब तक का सबसे अधिक पानी आने और तटबंधों के ओवर टॉपिंग, ब्रीच और भयावह बाढ़ का उल्लेख किया. 

 नासा ने गंडक नदी की सैटेलाइट तस्वीर जारी की है.

नासा ने गंडक नदी की सैटेलाइट तस्वीर जारी की है.

3. ⁠इससे संबंधित सैटेलाइट फोटो को नासा ने *इमेज ऑफ़ द डे* के रूप में अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित किया है. 

4. नेपाल के देवघाट में 27 सितंबर को गंडक नदी का उच्चतम जल स्तर 11.94 मीटर दर्ज किया गया था, जो वर्ष 1960 के दशक से अब तक का सर्वाधिक है. इसी प्रकार भारत के बगहा, डुमरियाघाट, रेवाघाट और लालगंज में गंडक नदी के नए रिकॉर्ड उच्चतम जलस्तर का उल्लेख है. 

5. कोसी त्रासदी के समय भी नासा ने 27 अगस्त, 2008 को ऐसी रिपोर्ट और सेटिलाइट फोटो जारी किया था.

कई जगहों पर टूटे रिकॉर्ड

रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के देवघाट में 27 सितंबर को गंडक नदी का जलस्तर 11.94 मीटर दर्ज किया गया. बताया गया है कि यह 1960 के दशक के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं बिहार और आसपास के क्षेत्रों में बगहा, डुमरियाघाट, रेवाघाट और लालगंज में भी गंडक नदी ने नए उच्चतम जलस्तर के रिकॉर्ड बनाए हैं. भारी जलप्रवाह के कारण कई स्थानों पर तटबंधों के ऊपर से पानी बहने और कुछ जगहों पर कटाव तथा क्षति की भी स्थिति बनी. इससे नदी के किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है.

बिहार में गंडक नहीं का जल

बिहार में गंडक नदी का जल स्थर बढ़ रहा है. 

कोसी त्रासदी की याद हुई ताजा

विशेषज्ञों का कहना है कि NASA की यह रिपोर्ट 2008 की कोसी बाढ़ की याद दिलाती है. उस समय भी NASA ने उपग्रह तस्वीरों और रिपोर्ट के जरिए बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ को दुनिया के सामने रखा था. गंडक नदी की मौजूदा स्थिति ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि नेपाल में होने वाली भारी बारिश का सीधा असर बिहार पर पड़ता है.

यह  भी पढ़ें- बिहार बाढ़ संकट: नाव और ट्रैक्टर से खेतों तक पहुंचे शिवराज, किसानों का दर्द देख बोले- हर पीड़ित के साथ है सरकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Flood, Gandak River, NASA Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com