विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2018

नाराज जीतन राम मांझी ने छोड़ा NDA का साथ, महागठबंधन में हुए शामिल

तेजस्‍वी यादव ने कहा है कि जीतन राम मांझी महागठबंधन में शामिल हो गए हैं और गुरुवार को एक साझा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इसका ऐलान करेंगे. 

नाराज जीतन राम मांझी ने छोड़ा NDA का साथ, महागठबंधन में हुए शामिल
तेजस्‍वी यादव और जीतन राम मांझी पत्रकारों से बात करते हुए
  • मांझी अपनी अनदेखी से काफ़ी समय से बीजेपी से नाराज़ चल रहे थे
  • जीतन राम मांझी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ मीडिया के सामने आए
  • मांझी बिहार में आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन का दामन थामने जा रहे हैं
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने स्वागत किया है.

तेजस्वी यादव का दावा, ‘नीतीश कुमार के मंत्रियों की शराब पीते फोटो उनके पास है’

मांझी ने यह घोषणा करने से पहले बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव तथा लालू प्रसाद के विश्वासपात्र राजद विधायक भोला यादव से मुलाकात की थी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाराज चल रहे मांझी ने भोला यादव के आवास पर मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘हमलोगों में बात हो गयी है और हम महागठबंधन में जायेंगे और इसकी विधिवत घोषणा आज रात आठ बजे प्रेस कांफ्रेंस कर की जाएगी.’’ 

मांझी ने कहा कि वह राजग से अलग हो गए हैं. तेजस्वी ने कहा कि उन्हें मांझी के महागठबंधन में आने की खुशी है. यह पूछे जाने पर कि मांझी को राजग में जो सम्मान नहीं मिलने की बात कही जा रही है वह क्या महागठबंधन में आने पर उन्हें मिलेगा, इस पर तेजस्वी ने कहा कि जो बातें उनसे हुई हैं वह उनके विधिवत महागठबंधन में शामिल होने के समय प्रेस वार्ता के दौरान बता दी जाएंगी.

जीतनराम मांझी का CM नीतीश पर हमला, बोले- मुझे सिर्फ नाम के लिए मुख्यमंत्री बनाया था

उल्लेखनीय है कि राजग में अधिक महत्व नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे मांझी ने आगामी 23 मार्च को बिहार से राज्यसभा की छह सीटों के लिये होने वाले चुनाव में अपनी पार्टी से एक व्यक्ति को राजग का उम्मीदवार घोषित किए जाने की मांग की थी. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर राजग नेतृत्व ने उनकी मांग को अनसुना किया गया तो पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बिहार में आगामी 11 मार्च को अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद एवं भभुआ विधानसभा सीट के लिये होने वाले उपचुनाव के लिये राजग उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार नहीं करेंगे.

VIDEO: NDA से अलग हुए जीतन राम मांझी


तेजस्‍वी यादव ने कहा है कि जीतन राम मांझी महागठबंधन में शामिल हो गए हैं और गुरुवार को एक साझा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इसका ऐलान करेंगे. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jitan Ram Manjhi, NDA, RJD, Tejasvi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com