- नीतीश कुमार और जदयू को लेकर तेजस्वी ने दोहराई पुरानी भविष्यवाणी
- ‘जनता सब देख रही है’, राघोपुर से तेजस्वी का राजनीतिक संदेश
- अनंत सिंह विवाद पर भी बोले तेजस्वी, कहा- यह उनका अंदरूनी मामला
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड (JDU) को लेकर बड़ा दावा किया है. अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के दौरे पर पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और जेडीयू धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात उनकी कही बातों को सही साबित करते नजर आ रहे हैं.
धार्मिक कार्यक्रम से दिया सियासी संदेश
NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव देर रात राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिद्दूपुर स्थित खिलवत गांव पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक धार्मिक पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों के साथ पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया. हालांकि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भी बिहार की राजनीति चर्चा के केंद्र में रही और तेजस्वी यादव ने जेडीयू तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला.
हमने तो विश्वासघातियों, जेडीयू और श्री नीतीश कुमार जी के बारे में भविष्यवाणी की थी जो अब हुबहू सही साबित हो रही है। #RJD #TejashwiYadav #Bihar https://t.co/1SwDtJmKNy
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 26, 2026
पुरानी भविष्यवाणी का किया जिक्र
तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और जेडीयू का अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा. तेजस्वी यादव ने कहा, 'हमने तो पहले ही कह दिया था कि नीतीश जी मुख्यमंत्री नहीं रहने वाले हैं और JDU पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. आज वही बात सच साबित हो रही है. जनता सब देख रही है.' उन्होंने दावा किया कि बिहार की राजनीति में जो घटनाक्रम वर्तमान में देखने को मिल रहे हैं, वे उनकी पहले की गई राजनीतिक भविष्यवाणी से मेल खाते हैं.
जेडीयू और अनंत सिंह विवाद पर ये बोले तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने जेडीयू और अनंत सिंह के बीच चल रहे विवाद को पार्टी का आंतरिक मामला बताया. उन्होंने कहा कि जब जेडीयू नेताओं ने उनके दल के साथ गद्दारी की थी, तभी उन्होंने आगे की राजनीतिक स्थिति का आकलन कर लिया था. तेजस्वी ने कहा कि आज उन नेताओं और दलों की स्थिति सबके सामने है और जनता स्वयं राजनीतिक परिस्थितियों को देख रही है.
यह भी पढ़ें : कुछ नहीं होता तो इस्तीफा दे दीजिए; राघोपुर में तेजस्वी यादव को जनता ने घेरा, नाव हादसे के बाद फूटा गुस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं