Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले में एक पति का भयावह चेहरा सामने आया है जिससे सात जन्मों के पवित्र बंधन को कुछ पल में मिटा दिया. मामला सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी के समीप का है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बर्बर तरीके से हत्या कर दी और वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका कर फरार हो गया.मृतका की पहचान सोनी देवी( 30) के रूप में की गई है.
मासूम बच्चों के सामने दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, सोनी देवी अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी. गुरुवार की देर रात किसी बात पर पति पत्नी में कहासुनीहो गई.विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में आकर पहले अपनी पत्नी को बर्बर तरीके से पीटपीटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसे आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया. इस खौफनाक वारदात के समय दोनों मासूम बच्चे भी घर में ही मौजूद .वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने बच्चों को अंदर ही बंद कर मौके से फरार हो गया.
सुबह बच्चों के रोने पर खुला राज
मिली जानकारी के अनुसार, मामले के अगले दिन सुबह जब बच्चों ने शोर मचाया तो आस पास के लोगों ने बाहर से बंद दरवाजे को खोला, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए. इसके बाद तुरंत पुलिस को और महिला के परिवारवालों को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया.
पहले पिटाई की फिर मारकर फंदे से दिया लटका
मामले को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सोनी देवी(30) के रूप में की गई है. साथ शुरूआती जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर पहले अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर गले फंदा लगाकर कमरे में लटका दिया. इस दौरान उसने अपने दो छोटे-छोटे बच्चे भी घर मे मौजूद थे. घटना के बाद आरोपी पति अपने बच्चों को घर में ही बंद करके मौके से फरार हो गया.
अवैध संबंध और खर्चे के विवाद में हत्या
वही मामले को लेकर मृतका की मां ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने बताया कि दामाद का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका सोनी हमेशा विरोध करती थी. मां का कथित आरोप है कि दामाद दिल्ली में सोनी को खर्चा तक नहीं देता था और जब भी सोनी उससे मिलने जाती, वह अपनी भाभी के घर चला जाता था,
पीड़ित परिवार ने बताया कि बच्चों के इलाज और परवरिश के लिए वे लोग खुद यहां से पैसे भेजते थे. तंग आकर उन्होंने बेटी को दिल्ली से वापस बुला लिया और यहीं पर उसके रहने और रोजगार का इंतजाम किया ताकि वह बच्चों का पेट पाल सके। लेकिन आरोपी जब भी यहां आता था, वह सोनी के साथ मारपीट और विवाद करता था.
पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी
मौके पर मौजूद एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पति पत्नी के विवाद में पति ने ही पत्नी की हत्या की है. फिलहाल आरोपी पति की तलाश की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Report: Kanahiya Jee
यह भी पढ़ें: Bihar: समस्तीपुर में किराना व्यवसायी को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं