विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर में किराना व्यवसायी को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर जिले के ताजपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को गोली मारकर 5 लाख रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया. घायल दुकानदार अस्पताल में भर्ती है. पढ़िए अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar: समस्तीपुर में किराना व्यवसायी को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में एक दुकानदार को गोली मारकर लूट लिया गया.

Bihar News: बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात गोलीबारी की घटना सामने आई. जिसमें राजधानी रोड पर स्थित एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए हथियारबंद बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी और गल्ले से 5 लाख रुपये नकद व मोबाइल लूटकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, घायल दुकानदार की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी नरेश चौधरी के रूप में हुई है. 

पीड़ित के अनुसार, रात लगभग 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे. तभी अचानक दो बाइक पर सवार होकर आए 5 से 6 हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट शुरू कर दी. जब नरेश चौधरी ने विरोध करने की कोशिश की, तो एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी, जो उनके हाथ में जा लगी.

भगदड़ में छूटी बदमाशों की बाइक

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े. लोगों की भीड़ को आते देख अपराधी घबरा गए और मौके से भागने लगे. जल्दबाजी और भगदड़ में अपराधी अपनी एक अपाचे बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकले. ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल नरेश चौधरी को समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस की जांच तेज

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मिलकर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल से बरामद की गई अपाचे बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि बाइक के रजिस्ट्रेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

यह भी पढ़ें- 

समस्तीपुर में लाइव मर्डर, सरेआम काटे 60 साल के बुजुर्ग के अंग; रोकने के बजाया वीडियो बनाती रही भीड़

कोचिंग जा रही छात्रा को हाईवा ने 15 फीट तक घसीटा, गुस्साई भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाईं 40 से ज्यादा गोलियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samastipur News, Samastipur Crime, Bihar Crime, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com