विज्ञापन

नगर परिषद अकाउंटेंट के पास आय से 208 फीसदी अधिक संपत्ति, EOU ने घर और दफ्तर पर मारा छापा

वैशाली में आर्थिक अपराध इकाई ने हाजीपुर नगर परिषद के अकाउंटेंट के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की है. उन पर आय से 208 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. 

नगर परिषद अकाउंटेंट के पास आय से 208 फीसदी अधिक संपत्ति, EOU ने घर और दफ्तर पर मारा छापा
हाजीपुर नगर परिषद के अकाउंटेंट के आवास और कार्यालय पर EOU की छापेमारी

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है. हाजीपुर नगर परिषद के अकाउंटेंट मनीष कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU ने उनके आवास और कार्यालय पर छापेमारी की है. मनीष कुमार पर अपनी वैध आय से 208 प्रतिशत अधिक, यानी 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की संपत्ति गैर-कानूनी तरीके से जुटाने का गंभीर आरोप है.

सुबह-सुबह हुई कार्रवाई

मुजफ्फरपुर निगरानी कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद EOU की अलग-अलग टीमों ने आज सुबह मनीष कुमार के बागमली मोहल्ला स्थित आलीशान घर और हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय पर एक साथ दबिश दी. छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर तैनात है. टीम अब घर और दफ्तर की फाइलों व अन्य दस्तावेजों को बारीकी से खंगाल रही है ताकि भ्रष्टाचार के इस खेल का पूरा कच्चा-चिट्ठा बाहर लाया जा सके.

बेनामी संपत्ति का संदेह पर एक्शन

प्राथमिक जांच में मनीष कुमार के पास उनकी आय के स्रोतों से कहीं ज्यादा संपत्ति मिलने की बात सामने आई है, जिसे लेकर मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि अकाउंटेंट ने इतनी कम अवधि में इतनी बड़ी दौलत कहां से बनाई.

अभी छापेमारी चल रही है, जिसके पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मनीष कुमार के पास कुल कितनी चल और अचल संपत्ति मौजूद है. इस कार्रवाई ने पूरे नगर परिषद महकमे में हड़कंप मचा दिया है. माना जा रहा है कि इस छापे के बाद कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

Bihar Mining Revenue 2025-26: छापेमारी में 'शेर', वसूली में 'ढेर', 50 हजार रेड के बाद भी मंत्री नहीं बता पाए जुर्माने का हिसाब

सिपाही भर्ती परीक्षा घोटाले पर एक्‍शन, मुंगेर से 15 लोग ग‍िरफ्तार; पटना पुलिस ले गई साथ

बिहार में 1 हफ्ते में जमीन के पेंडिंग मामले करने होंगे पूरे, सीओ और राजस्व अधिकारियों की तय की गई जिम्मेदारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar EOU Raid Today, Hajipur News Today, Bihar Anti-Corruption Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com