Tata Motors की गाड़ियां काफी पॉपुलर हो रही हैं. Tata कस्टमर्स को कार की बड़ी रेंज देता है. इससे बायर्स के पास अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से कार सेलेक्ट करने का ऑप्शन होता है. जुलाई महीने में टाटा की कारों ने ब्रिकी में शानदार परफॉर्म किया है. यहां पर आपको पिछले महीने बिकने वाली टॉप टाटा की कारों के बारे में बता रहे हैं.
Tata Punch
पिछले महीने Tata Motors की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Punch थी. इस कार ने जुलाई 2026 में शानदार 21,313 यूनिट की बिक्री दर्ज की. जबकि पिछले साल इसी महीने 10,785 यूनिट बिकी थीं. यानी सालाना आधार पर बिक्री में 98% की बढ़ोतरी हुई. इसकी किफायती कीमत, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और माइक्रो-SUV सेगमेंट में लोकप्रियता लगातार मांग बढ़ा रही है. यही वजह है कि Punch भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली छोटी SUV में शामिल है.

Tata Punch
ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल व्हीकल से भर रहा लोगों का मन.. यूपी में इतनी लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियां भर रहीं फर्राटें
आपको बता दें कि Tata Punch की कीमत 5.59 लाख से शुरू होकर 10.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. इसमें नए फ्रंट ग्रिल और LED लाइटिंग के साथ बोल्ड और स्पोर्टी डिजाइन मिलता है. केबिन में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कंफर्टेबल सीटें दी गई हैं. इसमें सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर भी मिलते हैं. सेफ्टी के लिहाज से Punch में छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं और इसे 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है. ये SUV पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और CNG इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. वैरिएंट के आधार पर माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मॉडल करीब 18.8-20.09 km/l का माइलेज देते हैं. जबकि इसके CNG मॉडल को लेकर कंपनी दावा है कि ये 26.99 km/kg तक का माइलेज देती है.
Tata Nexon
Tata Nexon जुलाई 2026 में 17,471 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही. पिछले साल जुलाई में 12,841 यूनिट की तुलना में इसकी बिक्री में 36% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज हुई. लगातार अच्छी बिक्री भारतीय बाजार में इस SUV की मजबूत मांग को दिखाती है. पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्धता, मॉडर्न फीचर और मजबूत सेफ्टी पैकेज ने Nexon को लोकप्रिय बनाए रखने में मदद की है. खासतौर पर युवा खरीदारों के बीच इसकी अच्छी मांग देखने को मिल रही है.
Tata Tiago
एंट्री-लेवल हैचबैक Tata Tiago ने जुलाई 2026 में 7,429 यूनिट की बिक्री दर्ज की थी. इस तरह Tiago की बिक्री में सालाना आधार पर 33% की बढ़ोतरी हुई है. इसकी किफायती कीमत, अच्छी माइलेज और भरोसेमंद कार के तौर पर बनी पहचान इसे बजट में कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाए हुए है. छोटे शहरों में भी Tiago की मांग मजबूत बनी हुई है. इसकी कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है.
ये भी पढ़ें- KTM की उड़ेगी नींद! Yamaha YZF-R2 भारत में लॉन्च, जानिए खासियत और कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं