Tata Motors ने अपनी Sierra SUV लाइनअप का विस्तार कर दिया है. कंपनी ने भारत में नई Tata Sierra DARK को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इस मस्कुलर और प्रीमियम ब्लैक-आउट एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी की इस नई और सबसे लोकप्रिय पेशकश में एक खूबसूरत फ्रीजियन ब्लैक पेंट स्कीम दी गई है. केबिन के अंदर वायलेट एक्लिप्स थीम और पर्पल क्रोम एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे.
Tata Sierra Dark Edition के वेरिएंट्स
Tata Motors अपनी इस नई डार्क एडिशन को Sierra Legend Series की पूरी वेरिएंट लाइनअप में उपलब्ध करा रही है. ग्राहक इस स्पेशल डार्क एडिशन को Pure L, Pure L (O), Pure+ L, Adventure+ L, Accomplished और Accomplished+ वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं. आपको बता दें कि विजुअल और कॉस्मेटिक बदलावों को छोड़कर, Sierra डार्क के इन मॉडल्स में ठीक वही फीचर्स और स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं जो इनके स्टैंडर्ड Sierra वेरिएंट्स में मिलते हैं.
Tata Sierra Dark Edition की कीमत
Tata Sierra DARK की एक्स-शोरूम कीमतें 13.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं. इसके सबसे टॉप-एंड वेरिएंट 'Accomplished+ DARK' के लिए ये कीमत 21.59 लाख रुपये तक जाती हैं.

ये स्पेशल डार्क एडिशन को कई तरह के गियरबॉक्स और इंजन ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है. इसमें पेट्रोल-मैनुअल (MT), पेट्रोल-DCA (डुअल-क्लच ऑटोमैटिक), डीजल-मैनुअल, डीजल-ऑटोमैटिक (AT) और मॉडर्न पेट्रोल-हाइब्रिड ऑटोमैटिक वेरिएंट्स शामिल हैं. इस स्पेशल एडिशन के सबसे ज्यादा ऑप्शन इसके मिड और हाई वेरिएंट्स में दिए गए हैं.
Tata Sierra Dark Edition में क्या मिलेगा नया?
Sierra डार्क एडिशन Tata Motors की इस प्रीमियम SUV को जबरदस्त लुक देता है. इसमें एक्सटेरियर को पूरी तरह से ब्लैक-आउट डिजाइन पैकेज दिया गया है. केबिन के अंदर ब्लैक लेदर फिनिश वाली सीटें दी गई हैं. इन सब के साथ केबिन में स्पोर्टी टच देने के लिए जगह-जगह खूबसूरत पर्पल क्रोम के एक्सेंट्स दिए गए हैं.

Tata Sierra Dark Edition: इंजन और पावर
नई Tata Sierra DARK को तीन अलग-अलग पावरफुल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. ये पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के खरीदारों की जरूरतों को पूरा करते हैं.
1.5-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन (नैचुरली एस्पिरेटेड): ये इंजन 106 hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT/DCA) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.
1.5-लीटर Hyperion TGDi पेट्रोल इंजन (टर्बो पेट्रोल): अधिक तेज रफ्तार और बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए ये एक दमदार ऑप्शन है, जो 160 hp की बड़ी पावर और 255 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है.
1.5-लीटर Kryojet डीजल इंजन (टर्बो डीजल): डीजल खरीदारों के लिए ये एक बेहद रिफाइंड इंजन है जो 118 hp की पावर देता है. टॉर्क की बात करें तो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह 260 Nm और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 280 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें- 70 KM का माइलेज, 77,777 रुपये दाम, दुर्गा पूजा में घर लाने के लिए बेस्ट बाइक, लाखों लोगों की बनी पंसद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं