विज्ञापन

Prateek Yadav के पास थीं करोड़ों की लग्जरी कारें, देखिए उनका शानदार कार कलेक्शन

प्रतीक यादव के कार कलेक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी नीले रंग की Lamborghini Huracan को लेकर होती थी. यह सुपरकार उनकी फेवरेट कारों में से एक बताई जाती थी.

Prateek Yadav के पास थीं करोड़ों की लग्जरी कारें, देखिए उनका शानदार कार कलेक्शन
प्रतीक यादव का कार कलेक्शन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन हो गया. हालांकि उनकी मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. लेकिन राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के अलावा प्रतीक यादव अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी कारों के शौक के लिए भी काफी पॉपुलर थे. उन्हें सुपरकार और सुपरबाइक्स का बेहद शौक था और उनके पास करोड़ों रुपये की कई शानदार गाड़ियां मौजूद थीं. सोशल मीडिया पर भी अक्सर उनकी लग्जरी कारों और बाइक्स की तस्वीरें वायरल होती रहती थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

Lamborghini Huracan थी सबसे खास कार

प्रतीक यादव के कार कलेक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी नीले रंग की Lamborghini Huracan को लेकर होती थी. यह सुपरकार उनकी फेवरेट कारों में से एक बताई जाती थी. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने यह कार कोविड के समय खरीदी थी. उस समय इस कार की ऑन-रोड कीमत करीब 5.25 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी.

Google Gemini से हुआ 'डिजिटल प्यार' और 56 दिनों की बातचीत...फिर एक दुखभरा अंत!

Lamborghini Huracan कोई साधारण कार नहीं बल्कि एक हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार है. इसमें 5.2 लीटर का शक्तिशाली V10 इंजन दिया गया है. यह कार 300 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है. सिर्फ स्पीड ही नहीं, इसकी आवाज और डिजाइन भी इसे बेहद खास बनाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Range Rover और अन्य लग्जरी कारें भी थीं शामिल

Lamborghini के अलावा प्रतीक यादव के पास कई और महंगी कारें भी थीं. उनके कार कलेक्शन में Range Rover जैसी प्रीमियम SUV शामिल थी. इसके अलावा उनके पास Land Rover Discovery जैसी लग्जरी ऑफ-रोड SUV भी मौजूद थी. यह कार अपने शानदार कम्फर्ट और दमदार रोड प्रजेंस के लिए जानी जाती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास Toyota Fortuner भी थी, जो भारत में सबसे लोकप्रिय प्रीमियम SUVs में से एक मानी जाती है. उनके गैरेज में कई स्पोर्ट्स और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियां शामिल थीं, जिनकी कीमत लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक थी.

प्रतीक यादव को सिर्फ कारों का ही नहीं बल्कि सुपरबाइक्स का भी काफी शौक था. रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया तस्वीरों में उन्हें कई हाई-एंड बाइक्स के साथ देखा गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com