विज्ञापन

'दुनिया हिला देंगे...', मुंबई इंडियंस में शामिल होने पर अर्शदीप का पहला रिएक्शन आया सामने

हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के ट्रेड पर दुनिया भर की निगाहें थी और बुधवार को यह ट्रेड अधिकारिक तौर पर पूरा हुआ. अर्शदीप अब मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे.

'दुनिया हिला देंगे...', मुंबई इंडियंस में शामिल होने पर अर्शदीप का पहला रिएक्शन आया सामने
मुंबई इंडियंस में शामिल होने पर अर्शदीप का पहला रिएक्शन आया सामने

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को लेकर जिस ट्रेड पर फैंस की नजरें थी, वो पूरी हो चुकी है. बुधवार को आईपीएल द्वारा इसका अधिकारिक ऐलान किया गया. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलते दिखेंगे, जबकि पंजाब के पेसर अर्शदीप को फैंस अगले सीजन मुंबई की जर्सी में एक्शन में देखेंगे. वहीं मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने के बाद अर्शदीप का पहला रिएक्शन भी सामने आया है. 

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर अर्शदीप का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अर्शदीप कहते हैं,"कसं काय मुंबई? मैं मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनकर बहुत खुश और आभारी हूं. वानखेड़े का ग्राउंड और वानखेड़े का क्राउड, आपको तो पता ही है मुझे कितना पसंद है. रोहित भाई, सूर्या भाई, नमन, तिलक और बुमराह जी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए उत्सुक हूं. एमआई पलटन दुनिया हिला देंगे."

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर हार्दिक को उनके आगे के सफर के लिए शुभकामना भी दे दिया है. साथ ही एमआई ने अपने साथ जुड़े अर्शदीप सिंह का स्वागत किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एमआई ने कई पोस्ट साझा करते हुए अपने कप्तान हार्दिक को बधाई दी है. एमआई ने अपने सबसे पहली पोस्ट में लिखा,"हार्दिक, ब्लू एंड गोल्ड को जोश और गर्व के साथ रिप्रेजेंट करने के लिए धन्यवाद. हम आपको आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हैं."

एक अन्य पोस्ट में हार्दिक की प्रशंसा में एमआई ने लिखा,"उतार-चढ़ाव के बीच, मुंबई इंडियंस की कहानी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद, हार्दिक."

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2027 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. वह ट्रेड डील के तहत 18 करोड़ में पंजाब से जुड़े हैं. 2019 से पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. एमआई ने पंजाब किंग्स से हार्दिक के बदले अर्शदीप सिंह को अपने साथ जोड़ा है. अर्शदीप भी 18 करोड़ में एमआई से जुड़ें हैं.

एमआई ने सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह की एक छोटी वीडियो साझा करते हुए टीम में उनका स्वागत किया है. एक अन्य पोस्ट में एमआई ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की फोटो साझा करते हुए लिखा है, "प्रिय बल्लेबाजों, स्टंप उड़ेंगे, किनारे उड़ेंगे. उंगलियां ऊपर जाएंगी. और वो पैर की उंगलियां? बेहतर होगा कि उन्हें बचाकर रखें. यह कॉम्बो जल्द ही जोड़ों में शिकार करेगा, सिर्फ टी20 आई में ही नहीं बल्कि आईपीएल में भी." 

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करती है और दुनिया की सबसे खतरनाक गेंदबाजी जोड़ी मानी जाती है. इन दोनों को साथ पाकर मुंबई इंडियंस बेहद खुश है. पंजाब किंग्स ने भी एक्स पर अर्शदीप सिंह के टीम से अलग होने की जानकारी देते हुए लिखा,"एक युवा शेर से एक ऐसा नाम जिसने पंजाब को गर्व महसूस कराया. अर्शदीप, यहां हमेशा आपका घर रहेगा."

यह भी पढ़ें: नेपाल लीग में बल्लेबाज 'हिटिंग द बॉल ट्वाइस' से आउट, जानें बल्लेबाज के आउट होने के 10 तरीके

यह भी पढ़ें: 'मेरे कप्तान श्रेयस...' पंजाब किंग्स में एंट्री के बाद हार्दिक पांड्या का रिएक्शन आया सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Arshdeep Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com