विज्ञापन

क्रूज कंट्रोल, सनरूफ और कई प्रीमियम फीचर्स, 9 लाख से कम में बेस्ट SUV, ये वेरिएंट रहेगा बेस्ट

9 लाख रुपये के बजट में कौन सी SUV खरीदना रहेगा सबसे बेस्ट? जानिए देश की सबसे पसंदीदा और सुरक्षित माइक्रो-SUV Tata Punch के सबसे वैल्यू-फॉर-मनी Pure + (S) वेरिएंट की कीमत, माइलेज और फीचर्स.

क्रूज कंट्रोल, सनरूफ और कई प्रीमियम फीचर्स, 9 लाख से कम में बेस्ट SUV, ये वेरिएंट रहेगा बेस्ट
Tata Punch
Tata

कम बजट में अपने लिए एक बिल्कुल सही SUV चुनना ज्यादातर खरीदारों के लिए काफी मुश्किल भरा काम होता है. इस समय बाजार ऐसे ढेरों ऑप्शन्स से भरा पड़ा है जहां हर ब्रांड अपनी गाड़ी में बेस्ट फीचर्स, सबसे बेहतरीन सेफ्टी और सबसे ज्यादा माइलेज देने का दावा करता है. हर नए लॉन्च के साथ ये उलझन और भी बढ़ती जाती है. जब आपका बजट लगभग 9 लाख रुपये तक सीमित हो, तो आपके लिए एक-एक रुपया कीमती हो जाता है, क्योंकि एक भी गलत चुनाव आपको सालों-साल पछताने पर मजबूर कर सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आपको असल में कौन सी गाड़ी खरीदनी चाहिए? आपकी इस मुश्किल को आसान करने के लिए हमने बाजार से एक ऐसी SUV चुनी है जो बजट में फिट होने के साथ-साथ आपकी लगभग सभी उम्मीदों पर खरी उतरती है.

हम बात कर रहे हैं Tata Punch की. ये कार साल 2024 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही है और पिछले दो सालों से लगातार टॉप 5 कारों की लिस्ट में बनी हुई है. ये कार अपने ढेरों फीचर्स और मजबूती के दम पर अपनी सभी कंपीटिटर गाड़ियों को पीछे छोड़ देती है. Tata Punch सीरीज की शुरुआत इसके Smart Petrol (5-स्पीड मैनुअल) वेरिएंट से होती है, जिसकी ऑन-रोड कीमत 6.80 लाख रुपये है. वहीं इसके सबसे टॉप-एंड Accomplished Plus (S) CNG Automatic वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 12.49 लाख रुपये तक जाती है.

9 लाख के अंदर सबसे बेस्ट है Pure + (S) वेरिएंट

अगर आपका बजट 9 लाख रुपये के अंदर का है, तो आपके लिए इस गाड़ी का Punch Pure + S Petrol (5-स्पीड मैनुअल) वेरिएंट चुनना सबसे समझदारी भरा और फायदे का सौदा साबित हो सकता है. ये वेरिएंट इसके Adventure ट्रिम से नीचे और Pure Plus ट्रिम से ऊपर आता है, जो इसे Punch का सबसे बैलेंस्ड मिड-स्पेक मॉडल बनाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

परफॉर्मेंस की बात करें तो Punch का Pure + (S) वेरिएंट 1.2-लीटर के नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 86 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को स्मूथ ड्राइविंग के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि ये इंजन 20.09 km/pl का बेहतरीन माइलेज देता है. जो लोग बिना गियर वाली ड्राइविंग चाहते हैं, उनके लिए ये इंजन 5-स्पीड AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध है.

कम कीमत में मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स

भले ही ये गाड़ी का सबसे महंगा टॉप वेरिएंट नहीं है, लेकिन टाटा मोटर्स ने इस बजट मॉडल में भी ग्राहकों की जरूरत के सभी फीचर्स और सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा है. इस वेरिएंट में मिलने वाले कई फीचर्स इसको खास बनाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
  • 8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • गाइडलाइन्स के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा और रियर-पार्किंग सेंसर्स
  • आसमान का नजारा लेने के लिए सिंगल-पेन सनरूफ
  • बारिश के हिसाब से खुद चलने वाले रेन-सेंसिंग वाइपर्स
  • स्मार्टफोन को आसानी से कनेक्ट करने के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी
  • केबिन में शानदार साउंड के लिए 4-स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम
  • हाइवे पर आरामदायक ड्राइविंग के लिए क्रूज कंट्रोल
  • कोहरे में साफ विजिबिलिटी के लिए रियर डिफॉगर
  • सुरक्षा के लिए छह एयरबैग्स (6-Airbags)
  • पीछे बैठे यात्रियों के आराम के लिए रियर AC वेंट्स

इस वेरिएंट की सबसे बड़ी यूएसपी ये है कि बेहद किफायती कीमत पर आपको रोजमर्रा के इस्तेमाल के सभी जरूरी फीचर्स तो मिलते ही हैं, साथ ही इसमें सनरूफ और रिवर्स कैमरा जैसी लग्जरी खूबियां भी मिल जाती हैं. इसके अलावा, अगर आप अपने बजट को थोड़ा और बढ़ा सकते हैं, तो आप इसी वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स या CNG का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें | 26.68 किमी तक का माइलेज, दाम बस 4.77 लाख से शुरू, Maruti की सस्ती लेकिन दमदार ऑटोमैटिक कारें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SUV, Car, Tata Punch, Tata Punch 2026 Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com