Virgo Tarot Card Horoscope Today 13 May, Kanya Tarot Card Rashifal: किसी व्यक्ति की उसके विवाद में मदद करना किसी अन्य मामले में उलझ सकता है. ऐसी स्थिति में परिवार के अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती हैं. नए घर की खरीदी की योजना परिजनों के साथ साझा करेंगे. पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे में अच्छा हिस्सा प्राप्त होने से मन उत्साहित है. इस समय परिवार के साथ किसी रमणीक स्थल की यात्रा की पर जा सकते है.
व्यवसायिक: व्यवसाय में विरोधी लोगों की ईर्ष्या के चलते अच्छे अवसर हाथ से निकाल सकते हैं. जल्द ही आने वाले अवसरों को प्राप्त करने का मौका हाथ से न जाने दें. धन संबंधी किसी परेशानी से बाहर निकालने के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त कर सकते हैं. किसी गलत योजना में अंतिम समय पर धनराशि निवेश न करने का विचार मुसीबत से बचा गया है.
बिना सोचे समझे जोखिम उठाने की आदत को नियंत्रित करें. कार्य से संबंधित यात्राओं को कुछ समय के लिए डाला जा सकता है. यह समय यात्राओं के लिए प्रतिकूल नजर नहीं आ रहा है.
स्वास्थ्य: जरूरत से ज्यादा चाय कॉफी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन सेहत पर प्रतिकूल असर डाल सकता है...इसकी जगह छाछ,लस्सी का सेवन करें.
आर्थिक स्थिति: नई नौकरी अच्छे वेतन के साथ प्राप्त हो सकती है. नई संपत्ति की खरीदी करने से पहले कागजातों की अच्छे से जांच परख कर ले.
रिश्ते: करीबी लोगों के साथ रिश्तों में सुधार लाने का प्रयास करें. किसी भी चीज को बिगाड़ना, उसको सुधारने से ज्यादा सरल होता है. मेहनत सुधारने में ही लगती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं