विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: अच्छा खासा धन योग, नए वाहन की खरीदी

Sagittarius Tarot Card Horoscope 13 May: Three of swords की ऊर्जा गलत कार्यों को न करने, प्रियजनों की भावनाओं को समझने और कीमती वस्तु के चोरी होने की बात कर सकती है. आईए जानते हैं,धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: अच्छा खासा धन योग, नए वाहन की खरीदी

Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 13 May 2026, Dhanu Tarot Card Rashifal: इस समय व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियां के बीच तालमेल बैठाना चुनौती पूर्ण रह सकता है. जीवन साथी के तनाव का कारण जानने का प्रयास कर सकते हैं.

संभव है कि, जीवनसाथी के अतीत का कोई व्यक्ति पुनः जीवन में आने का प्रयास कर रहा हो. इस समय जीवनसाथी का साथ दें और उसे समस्या से बाहर निकलने में सहयोग करें. सामने वाले को शर्मिंदा करने का प्रयास न करें. किसी कीमती वस्तु के चोरी होने से परेशान हो सकते हैं. 

व्यवसायिक: कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी के बारे में कुछ ऐसी गोपनीय बातें जान सकते हैं, जो सामने वाले के मान सम्मान को धूमिल कर देगी. इस स्थिति का फायदा ना उठाएं और ना ही किसी अन्य व्यक्ति को इस बात का फायदा उठाने दें. किसी सहयोगी से ईर्ष्या के चलते ऐसी कोई बात ना कहें, जिसे सामने वाले को शर्मिंदगी महसूस हो.

कार्य क्षेत्र में व्यवहार को संयमित बनाए रखें. किसी की कमियों का मजाक ना उड़ाएं. दूसरों पर निर्भरता कम करें. रुके हुए कार्यों को पहले पूरा करें.

स्वास्थ्य: छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना या चिढ़ना मानसिक स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकता है. कुछ समय मेडिटेशन और अपनी रुचि के कार्य करें.

आर्थिक स्थिति: अचानक से लॉटरी या  उपहार स्वरूप अच्छी खासी धन राशि प्राप्त हो सकती है. इस धन का उपयोग नए वाहन को खरीदने में कर सकते हैं.

रिश्ते: छोटे से व्यवसाय में जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे. सामने वाले को उसकी मेहनत के प्रोत्साहित  कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com