Pisces Tarot Card Horoscope Today 13 May 2026, Meen Tarot Card Rashifal: कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत कर सकते हैं. सामाजिक संपर्क मजबूत बनाएं. प्रिय के साथ कहीं बाहर घूमने की तैयारी कर सकते हैं. दूसरों की जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लें.
जीवनसाथी की गर्भावस्था को लेकर चिंतित हो सकते हैं. साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं. परिजनों के साथ नए घर की खरीदी की बात कर सकते हैं. घर की खरीदी से पूर्व कागजातों की अच्छे से जांच पड़ताल करें, बिना पूर्ण संतुष्टि के आगे न बढ़ें.
व्यवसायिक: इस समय परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं. किसी कार्य में अपेक्षित सफलता न प्राप्त होने के कारण मन में असंतुष्टि हो सकती हैं. कार्य क्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव नजर आएंगे. इस समय कार्य क्षेत्र में कुछ पदोन्नतियां और स्थानांतरण होने की संभावना बन सकती है, जिसको लेकर मन में व्याकुल हो सकता है. इस समय जिन योजनाओं पर कार्य करने की इच्छा रख रहे हैं...संभव है कि, उन योजनाओं में कुछ ऐसे जोखिम और संघर्षपूर्ण स्थितियां बनती नजर आएं, जिनका सामना करना कठिनाई पूर्ण हो सकता हैं. इस स्थिति में अपनी योजनाओं के सही या गलत होने पर निर्णय आप स्वयं लें.
विदेश यात्रा की योजना बन सकती है. संतान की उपलब्धि पर गर्वित होंगे. जीवनसाथी के साथ एक छोटे कुटीर उद्योग के बारे में जानकारी ले सकते हैं. नौकरी के साथ एक छोटे से व्यवसाय को शुरू करने पर विचार कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: बार-बार जगह या वातावरण का बदलना नींद को प्रभावित कर रहा है, जिस कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
आर्थिक स्थिति: चार पहिया वाहन खरीदने की तैयारी कर सकते हैं. परिवार के साथ किसी नई संपत्ति पर विचार विमर्श करेंगे.
रिश्ते: प्रिय से कुछ कड़वी बात कह सकते है, जिसके चलते सामने वाला नाराज हो सकता है. इस स्थिति में सामने वाले से माफी मांग लेना बेहतर रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं