Cancer Tarot Card Horoscope Today 11 May 2026, Kark Tarot Card Rashifal: किसी महत्वपूर्ण योजना या कार्य में पैसा लगाने पर विचार कर रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लें. व्यवसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए अपनी उपस्थिति बनाए रखें. जरूरत से ज्यादा कार्यभार गुस्सा और चिड़चिड़ाहट बढ़ा सकता है. क्रोध पर काबू रखें. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते रहना व्यवहार में चिड़चिड़ाहट ला सकता है.
व्यक्तिगत या व्यावसायिक क्षेत्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण फैसलों पर दृढ़ता से विचार करें. जल्दबाजी में किसी निर्णय पर न पहुंचे. सामाजिक कार्यों में भागीदारी करेंगे. जरूरत से ज्यादा नियंत्रण बच्चों की सकारात्मकता को प्रभावित कर सकता है, उनके साथ हमेशा सहजतापूर्ण व्यवहार को प्राथमिकता दें. किसी युवा व्यक्ति से मुलाकात छलावा साबित हो सकती है. सामने वाला शुभचिंतक बनकर हावी होने का प्रयास कर सकता है, ऐसे लोगों से सावधान रहें.
व्यवसाय को यथावत स्थिति में गति करने दें. ज्यादा बदलाव बड़े जोखिम की स्थिति बना सकते है. अभी ज्यादा पैसा किसी भी योजना में न लगाएं. संभव है कि, जल्द ही अच्छी खासी धनराशि की आवश्यकता पड़ जाएं. मित्रों से मेल मुलाकात कर सकते है. विचारों को संतुलित और अनुशासित करें. लोगों के साथ व्यवहार करते समय मर्यादित रहें.
व्यवहार और बातों में मर्यादा बनाए रखें. इससे आपकी अच्छी छवि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. किसी की निजी बातों को गोपनीयता बनाए रखें. जरूरत से ज्यादा वाचलता स्वभाव में गंभीरता कम कर सकती है, जिससे सामने वाले को आप कम विश्वसनीय नजर आएंगे, जो आपके लिए बेहतर नहीं होगा. शब्दों में सटीकता और समझदारी को लेकर आएं.
स्वास्थ्य: आंखों में बढ़ती जलन और नींद की कमी के चलते व्यवहार चिड़चिड़ापन आ सकता है. मोबाइल या लैपटॉप का प्रयोग कम करें. पर्याप्त नींद ले.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक लाभ के कार्यों में सफलता मिल सकती है. व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते: साथी के साथ बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें. विवाह के लिए उचित प्रस्ताव की तलाश कर सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं