विज्ञापन

UP के नए कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने रद्द भव्य स्वागत समारोह, PM मोदी की मुह‍िम का असर

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार रायबरेली आ रहे डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने प्रधानमंत्री के 'ईंधन बचाने' और 'दिखावे से दूर रहने' के आह्वान का सम्मान करते हुए अपने सभी स्वागत कार्यक्रमों और काफिले को निरस्त कर दिया है. उन्होंने जनता से व्यक्तिगत मिलकर आशीर्वाद लेने की बात कही है.

UP के नए कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने रद्द भव्य स्वागत समारोह, PM मोदी की मुह‍िम का असर
सादगी की मिसाल: यूपी के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने रद्द किया अपना भव्य स्वागत समारोह

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में बीते 10 मई को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने एक सराहनीय निर्णय लेकर सबको चौंका दिया है. मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद रायबरेली आगमन पर 15 मई 2026 को होने वाले तमाम भव्य स्वागत कार्यक्रमों को उन्होंने जनहित में निरस्त करने का फैसला लिया है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ईंधन बचाओ' अभियान

डॉ. पांडेय ने एक सार्वजनिक अपील जारी करते हुए कहा कि वे रायबरेली के स्नेहिल लोगों के उत्साह और प्रेम से पूरी तरह अभिभूत हैं, लेकिन वर्तमान समय की मांग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ईंधन बचाओ' अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार के अनावश्यक दिखावे या भारी-भरकम काफिले के पक्ष में नहीं हैं. 

up cabinet minister manoj kumar pandey cancels welcome ceremony raebareli

up cabinet minister manoj kumar pandey cancels welcome ceremony raebareli

स्वागत के लिए वाहनों का लंबा काफिला न जुटाया जाए

कैबिनेट मंत्री ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से भावुक अपील की है कि उनके स्वागत के लिए वाहनों का हुजूम या लंबा काफिला न जुटाया जाए. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता के सामूहिक विश्वास और संघर्षों का परिणाम है. वह ताम-झाम के बजाय जनता के बीच एक सेवक और परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित रहना चाहते हैं.

बाद में होगा जन आशीर्वाद समारोह

उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही 'जन आशीर्वाद समारोह' के माध्यम से प्रत्येक गांव और कस्बे में जाकर लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे. डॉ. मनोज कुमार पांडेय के इस सादगीपूर्ण निर्णय की राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच काफी प्रशंसा हो रही है. इसे वीआईपी संस्कृति के खिलाफ एक बड़े और सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- क्या आंधी में टिन शेड के साथ आसमान में सच में उड़ा युवक? DSP ने बताई वायरल VIDEO की हकीकत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com