विज्ञापन

Rain Alert: फिर होगी झमाझम बारिश, यूपी से पंजाब-हरियाणा तक बादल छाएंगे, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट

Rain Alert in UP: उत्तर भारत में फिर बारिश होने का अलर्ट है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, बिहार से लेकर बंगाल तक बरसात हो सकती है. तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.

Rain Alert: फिर होगी झमाझम बारिश, यूपी से पंजाब-हरियाणा तक बादल छाएंगे, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट
Rain Alert in Uttar Pradesh: आज का मौसम
  • हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का अनुमान है
  • उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में 14 मई को आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 16 मई तक बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पूरे उत्तर भारत में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है. हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज भी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे कई इलाकों में बारिश आने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर बरसात होने का अलर्ट है. राजस्थान में भी बारिश हो सकती है. पिछले दो दिनों से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम से लेकर चंडीगढ़ तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है. गाजियाबाद, नोएडा में बुधवार शाम को भी बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच बारिश हुई और बिजली चमकी. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 13 के बाद 14 मई को भी आंधी, तूफान के साथ बारिश का अलर्ट पूर्वांचल के इलाके में है.

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. कई जगहों पर आंधी भी आ सकती है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी आज बारिश होने के आसार हैं. उत्तराखंड में 14 मई को, हिमाचल में 14 से 16 मई तक बरसात होने का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश में 14 मई को बिजली गिरने का भी अलर्ट है. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश से बदला मौसम, कई जगह पड़े ओले, 15 फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट

बिहार और झारखंड का मौसम

पश्चिम बंगाल में भी 14 मई को और बिहार में 15 और 17 मई को बारिश पड़ने की संभावना है. झारखंड में 15 से 18 मई के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. ओडिशा में 13 से 15 मई के बीच गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट है. 

दक्षिण भारत का मौसम

तमिलनाडु, केरलम, पुडुचेरी से लेकर आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में 13 से 17 मई तक, तेलंगाना में 13 से 17 मई तक, कर्नाटक में 13 मई से लगातार बारिश होने का अलर्ट है. गरज-चमक के साथ बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी 14 और 15 मई को बारिश की आशंका जारी की गई है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का भी अलर्ट है. 

ये भी पढ़ें - तपती धरती, जलता आसमान: 17 शहरों में पारा 44°C के पार, गर्मी से 'लाल' हुआ देश का नक्शा

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर से लेकर असम, मेघालय तक 13-14 मई से 17 मई तक हल्की से मध्यम लेवल की बारिश और आंधी तूफान आने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में भी 13 से 17 मई तक ऐसे ही रेन अलर्ट है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com