- देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में CBI की जांच जारी है
- CBI ने गुरुवार को महाराष्ट्र से दो और आरोपियों धनंजय लोखंडा और मनीषा वाघमारे को गिरफ्तार किया
- अब तक राजस्थान, महाराष्ट्र और गुरुग्राम से कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है
देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में CBI की जांच जारी है. देशभर में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी बीच CBI ने गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले CBI ने 5 आरोपियों को राजस्थान, महाराष्ट्र और गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था. अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
CBI ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में NEET पेपर लीक मामले में देशभर में 14 जगहों पर छापेमारी की गई और दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पेपर लीक मामले में CBI ने 12 मई को केस दर्ज किया था. यह केस शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मिली शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था.
महाराष्ट्र से दो और गिरफ्तारी
पिछले 24 घंटों में देशभर में छापेमारी के दौरान CBI ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है.
CBI ने अब जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें अहिल्यानगर से धनंजय लोखंडा और पुणे से मनीषा वाघमारे हैं. CBI ने बताया कि कई और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

धनंजय लोखंडा और मनीषा वाघमारे.
यह भी पढ़ेंः '...तो 3 साल बाद कोर्ट रूम में बैठे होते', NEET कैंसिल करने पर NTA की सफाई; बताया- अब तक क्या एक्शन लिया?
अब तक कौन-कौन गिरफ्तार?
- शुभम खैरनार (नासिक से)
- मांगीलाल बिवाल (जयपुर से)
- विकास बिवाल (जयपुर से)
- दिनेश बिवाल (जयपुर से)
- यश यादव (गुरुग्राम से)
- धनंजय लोखंडा (अहिल्यानगर से)
- मनीषा वाघमारे (पुणे से)

5 आरोपियों को 7 दिन की हिरासत में भेजा
CBI ने बुधवार तक जिन 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उन्हें गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने पांचों आरोपियों को सात दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया है.
यह भी पढ़ेंः 4 बच्चे, एक परीक्षा और 20 लाख रुपये का राज... जयपुर से शुरू हुई NEET पेपर लीक की कहानी
पेपर लीक के बाद एग्जाम रद्द
3 मई को NEET-UG का एग्जाम हुआ था. इसमें 23 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. एग्जाम के बाद पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद 12 मई को इस परीक्षा को करवाने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम कैंसिल कर दिया था.
पेपर लीक और एग्जाम कैंसिल होने के बाद देशभर में NTA के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. वहीं, बुधवार को NTA ने कहा कि एग्जाम कैंसिल करने का फैसला इसलिए लिया गया, ताकि असली छात्रों को नुकसान न हो. NTA ने यह भी कहा कि अगर एग्जाम कैंसिल नहीं किए होते, तो छात्र 3 साल बाद कोर्ट रूम में बैठे होते.
कब तक होगी दोबारी परीक्षा?
एग्जाम कैंसिल होने के बाद अब दोबारा NEET की परीक्षा होगी. NEET की परीक्षा जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले सप्ताह में करवाई जा सकती है. मेडिकल संस्था FAIMA का कहना है कि अगर परीक्षा समय से नहीं करवाई गई तो MBBS का सत्र प्रभावित होगा.
यह भी पढ़ेंः डॉक्टर बनने का था सपना, मिला 'पेपर लीक' का जख्म: पढ़िए सदमे में डूबी साइशा की पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं