विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र में संतुष्टि, अतीत की यादों से दूरी

Aquarius Tarot Card Horoscope 13 May : Nine of swords की तीव्र ऊर्जा अतीत से दूरी रखने, सोच समझकर निर्णय लेने और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह ला सकती हैं. आइए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र में संतुष्टि, अतीत की यादों से दूरी

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 13 May 2026, Kumbh Tarot Card Rashifal: किसी पारिवारिक मामले को लेकर अनावश्यक चिंता हो सकती है. किसी बात को लेकर करीबी व्यक्ति से अनबन हो सकती है. सामने वाले को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. पुरानी गलतियों की यादें जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट ला सकती है.

किसी ऐसी बात को लेकर चिंतित हो सकते है, जिसके कभी होने की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की समझाइश पर बिगड़े रिश्तों को सुधारने की पहल कर सकते हैं. प्रिय से मुलाकात को कुछ समय के लिए टाल सकते हैं. जीवनसाथी से बीती हुए जीवन की बातें सोच समझकर साझा करें.

व्यवसायिक : कार्य क्षेत्र में अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट और प्रसन्न हैं. इस समय आपको अपने विफल होने के डर पर काबू पाना चाहिए. इस समय आपको सजग और सावधान रहना जरूरी है. कार्य क्षेत्र में अतीत में कार्यों को लेकर की गई गलतियों को छिपा कर रखें.

कोई भी ऐसी बात न करें, जिससे लोगों को आपके अतीत के बारे में जानने का मौका मिल सकें, जो बात या याद आपको शर्मिंदगी देती आई है. वह दूसरों के लिए हंसी मजाक का कारण बन सकती है. धैर्य और संयम के साथ वर्तमान स्थिति को बेहतर अवस्था में बनाए रखने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य: पेट में लगातार एक हिस्से में बार-बार हो रहा दर्द किसी गंभीर समस्या की तरफ इशारा कर सकता है. इस समय किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण कीजिए. ऐसी वस्तुओं जिनका उपयोग नहीं हो, उन पर धन खर्च न करें. 

रिश्ते: ससुराल पक्ष के किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. सभी रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com