Rashifal LIVE, 21 June 2026: आज यानी 21 जून को चंद्रमा दोपहर 3:40 बजे तक सिंह राशि में रहने के बाद बुध की स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे. इस परिवर्तन से दिन के पहले भाग में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी, जबकि दोपहर बाद सूझबूझ, विश्लेषण क्षमता और कार्यों में बारीकी पर ध्यान बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन हो सकता है और व्यापारियों को नए ग्राहक भी मिल सकते हैं. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 8 का मूलांक
आज किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपको लीड करने का मौका मिल सकता है. सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन या ट्रांसफर का योग बन रहा है. व्यवसाय में आज आपको अपनी प्लानिंग के हिसाब से आगे बढ़ना है. आपका फोकस आज सेविंग्स पर होना चाहिए. पुराने कर्ज में आज आपको राहत मिल सकती है. कोई नया कर्ज ना लें एवं अनावश्यक खर्च तथा खरीदारी में संयम रखें.
Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 7 का मूलांक
किसी भी विषय पर पूरा शोध करने के बाद ही आप कोई निर्णय करेंगे. पुराने प्रोजेक्ट जो काफी समय से लंबित थे वह पुनः शुरू हो सकते हैं. बेहतर जिम्मेदारी आपके करियर को चार-चाँद लगा देगी. इन्वेस्टमेंट में अधिक जोखिम ना उठाएं. आज का दिन निवेश करने के लिए नहीं बल्कि निवेश के लिए योजना बनाने का है. आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की आज समीक्षा करें और धैर्य के साथ नए निर्णय लें.
Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 6 का मूलांक
आज आप अपने आकर्षण से लोगों को अपने साथ जोड़ सकेंगे.आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. अनुशासन के साथ आज आप अपने लक्ष्य की ओर चलते जाओ. व्यवसाय में आपके ब्रांड प्रमोशन से आपको लाभ होगा. नए क्लाइंट्स के साथ आपके महत्वपूर्ण संबंध बनेंगे. आपके आकर्षक व्यक्तित्व से व्यावसायिक लाभ होगा.
Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 5 का मूलांक
आपके द्वारा दी गई सलाह काफी महत्वपूर्ण रहेगी. किसी मीटिंग अथवा प्रेजेंटेशन में आपको कामयाबी मिल सकती है. टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा. किसी भी योजना में निर्णय लेने से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य कर लें. एडिशनल इनकम के नए रास्ते बन सकते है. काफी समय से रुके हुए कई भुगतान आज आपके प्रयासों से प्राप्त हो सकते हैं. आज धन लाभ के साथ-साथ बचत के लिए प्रयास करें.
Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 4 का मूलांक
आज अचानक नई नौकरी या प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. कोई नया प्रोजेक्ट आपके सुपुर्द किया जा सकता है. टेक्निकल फील्ड अथवा किसी फॉरेन क्लाइंट से लाभ होगा. हिडिन पॉलिटिक्स से दूर रहें. व्यवसाय में आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे. लेकिन सतर्क रहना होगा. वैवाहिक जीवन में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है. जीवन साथी को आज आपके केयर और सपोर्ट की आवश्यकता होगी. पारिवारिक महत्वपूर्ण निर्णय साथ मिलकर कर सकते हैं. परिवार और बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान करें.
Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 3 का मूलांक
आज किसी नौकरी के एग्जाम अथवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला हो सकता है. आपका आत्मविश्वास आपके लिए लाभदायक रहेगा. व्यावसायिक मामलों में क्विक प्रॉफिट की जगह स्थायित्व पर जोर दें. किसी भी प्रकार के मतभेद और गलतफहमी बातचीत से खत्म हो सकती है. पार्टनर की भावनाओं का मजाक भारी पड़ सकता है. आज का दिन वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति संकल्पित और विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का है.
Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 2 का मूलांक
आज ओवरथिंकिंग की वजह से डिसीजन लेने में समस्या हो सकती है, इसलिए भावुकता में निर्णय ना करें. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. व्यवसाय में आज क्लाइंट के साथ आपके रिलेशन बेहतर होंगे. पुराने क्लाइंट से फिर से रिकनेक्ट कर सकते हैं. पार्टनरशिप के व्यवसाय में नीतियों को स्पष्ट रखें. लाभ के योग बन रहे हैं.
Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 1 का मूलांक
गजब की आकर्षण शक्ति रहेगी. किसी भी मामले में आपके हस्तक्षेप से समाधान आसानी से निकलेगा. आज आप काफी स्ट्रांग और फास्ट डिसीजन ले सकते हैं. नई नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. ओवर कॉन्फिडेंस और अहंकार से आज आपको बचकर रहना होगा. अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ व्यवहार बेहतर रखें. आज के दिन की ऊर्जा आपको अपनी क्षमताओं को दिखाने का पूरा अवसर देगी.
Rashifal 21 June 2026 LIVE: मीन राशि का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज दिन का शुरुआती समय अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने, समय का बेहतर उपयोग करने और नौकरी में अपनी कार्यकुशलता साबित करने के लिए अनुकूल रहेगा. भविष्य के लिए प्रॉपर्टी खरीदने की एक सुंदर योजना मन में बनेगी. कठिन समय में आपको अपने प्रिय मित्रों से पूरी मदद मिलेगी. व्यापार करने वालों को पार्टनर्स के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण परियोजना या नए समझौते में सफलता मिल सकती है.
Rashifal 21 June 2026 LIVE: कुंभ राशि का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन का पहला भाग साझेदारी, वैवाहिक संबंधों और सामाजिक संपर्कों में बेहतर तालमेल स्थापित करने वाला रहेगा. आपको अपने रोजाना के कामकाज में अच्छी सफलता मिलेगी. वित्तीय निर्णय लेते समय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना लाभदायक रहेगा तथा किसी भी कदम को उठाने से पहले सभी पहलुओं का अच्छी तरह मूल्यांकन करना उचित होगा.
Rashifal 21 June 2026 LIVE: मकर राशि का राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज दिन का पहला भाग निवेश, वित्तीय योजनाओं, कर संबंधी मामलों और साझा संसाधनों से जुड़े विषयों को समझदारी और धैर्य के साथ संभालने के लिए अनुकूल रहेगा. आज काफी समय बाद अपने पुराने प्रिय मित्रों से आपकी मुलाकात होगी, जो उत्साह बढ़ाएगी. दोपहर 3:40 बजे के बाद परिस्थितियां आपके भाग्य और भविष्य की योजनाओं के पक्ष में सकारात्मक होने लगेंगी, जिससे सोच में आशावाद और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
Rashifal 21 June 2026 LIVE: धनु राशि का राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज दिन का पहला भाग भाग्य के सहयोग, ज्ञानवर्धक गतिविधियों और अनुभवी लोगों की सलाह से महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल रहेगा. दोपहर 3:40 बजे के बाद आपका ध्यान करियर, पेशेवर लक्ष्यों और बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त करने पर अधिक केंद्रित हो जाएगा. परिवार में काफी समय से चल रहे पुराने आपसी मतभेद आज पूरी तरह दूर होंगे. संतान की ओर से आपको कोई बड़ी खुशी मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपका अनुशासन, कार्यकुशलता और समय प्रबंधन आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगा, जिससे वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित हो सकते हैं.
Rashifal 21 June 2026 LIVE: वृश्चिक राशि का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दिन का पहला भाग करियर में उपलब्धियां हासिल करने, प्रतिष्ठा बढ़ाने और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्राप्त करने के लिए अनुकूल रहेगा. आपकी शारीरिक सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा. दोपहर 3:40 बजे के बाद आय, लाभ और भविष्य की योजनाओं से जुड़े मामलों में तेजी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं.
Rashifal 21 June 2026 LIVE: तुला राशि का राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज दिन का पहला भाग मित्रों, सामाजिक संपर्कों और भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल रहेगा.कार्यक्षेत्र में गोपनीय जानकारी और महत्वपूर्ण योजनाओं को सुरक्षित रखना आपके लिए लाभदायक साबित रहेगा.
Rashifal 21 June 2026 LIVE: कन्या राशि का राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज दिन का पहला भाग शांत मन से आत्मविश्लेषण करने, भविष्य की योजनाओं पर विचार करने और महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करने के लिए अनुकूल रहेगा. दोपहर 3:40 बजे के बाद आपके व्यक्तित्व में नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार होगा, जिससे कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी.
Rashifal 21 June 2026 LIVE: कर्क राशि का राशिफल
सुबह के समय आर्थिक मामलों पर ध्यान केंद्रित करने से अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. अगर किसी भुगतान, लेनदेन या वित्तीय योजना पर कार्य कर रहे हैं तो स्थिति आपके पक्ष में बन सकती है. लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य आगे बढ़ने के संकेत दे सकता है. नौकरी में कार्यकुशलता के कारण वरिष्ठों की नजर आप पर सकारात्मक बनी रहेगी. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन का पहला भाग विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध हो सकता है. ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत होंगे और लाभ बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय अनुभव का उपयोग करना लाभदायक रहेगा. जल्दबाजी के बजाय व्यवस्थित योजना पर भरोसा करें.
Rashifal 21 June 2026 LIVE: मिथुन राशि का राशिफल
आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता दूसरों को प्रभावित करेगी. नौकरीपेशा लोगों को मीटिंग, प्रस्तुति या महत्वपूर्ण बातचीत में सफलता मिल सकती है. व्यापार करने वाले जातक नए ग्राहकों अथवा नए संपर्कों के माध्यम से लाभ की संभावनाएँ देख सकते हैं. किसी पुराने परिचित से हुई मुलाकात भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय सकारात्मक है. पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और जटिल विषयों को समझने की क्षमता बेहतर होगी। यदि किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी चल रही है तो आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी.
Rashifal 21 June 2026 LIVE: वृषभ राशि का राशिफल
सुबह का समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने, घर की व्यवस्था सुधारने या परिजनों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करने के लिए अनुकूल है. अगर किसी संपत्ति, वाहन या घरेलू निवेश से संबंधित योजना चल रही है तो उस पर सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है. माता-पिता या वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. विद्यार्थियों को अध्ययन में एकाग्रता मिलेगी और नई जानकारी सीखने में रुचि बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं. धन संबंधी मामलों में परिस्थिति उत्साहजनक दिखाई देती है.
Rashifal 21 June 2026 LIVE: मेष राशि का राशिफल
सुबह का समय उन कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा जिनमें अपनी प्रतिभा दिखाने, लोगों को प्रभावित करने या किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आगे बढ़ाने की आवश्यकता हो. नौकरीपेशा जातक अधिकारियों के सामने अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे. अगर किसी नई योजना पर लंबे समय से विचार कर रहे हैं तो उसे प्रारंभ करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है. कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा. दस्तावेज, ईमेल, वित्तीय लेनदेन अथवा कानूनी कागजात की जांच सावधानीपूर्वक करें. पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा. घर के किसी सदस्य से उपयोगी सलाह प्राप्त हो सकती है.
Rashifal 21 June 2026 LIVE: आज का अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल: शाम 05:33 से 07:17 बजे तक
- गुलिक काल: दोपहर 3:54 बजे से शाम 5:40 बजे तक
- यमघण्टकाल: सूर्योदय से लेकर सुबह 07:14 बजे तक रहेगा.