विज्ञापन

Numerology Prediction 2: पार्टनरशिप के व्यवसाय में आज हो सकता है लाभ!

आज दिन का अंक है 1 है और आपका मूलांक 2 है, जो चन्द्रमा और सूर्य की मिश्रित ऊर्जा आपका दिन प्रभावित करेगी.आज आपके जीवन में भावनात्मक उतार चढ़ाव बना रहेगा. ओवरथिंकिंग आप पर हावी हो सकती है. आईए जानते हैं मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

Numerology Prediction 2: पार्टनरशिप के व्यवसाय में आज हो सकता है लाभ!
मूलांक 2: सकारात्मक सोच से मिलेगा लाभ

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज लोगों के प्रति आपका नजरिया थोड़ा डिफरेंट हो सकता है आपकी सिचुएशन को समझना और सोचने की क्षमता बेहतर होगी. ओवरथिंकिंग की वजह से डिसीजन लेने में समस्या हो सकती है, इसलिए भावुकता में निर्णय ना करें. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर : आपकी समझदारी और गंभीर सोच ऑफिस में आज लोगों को प्रभावित करेगी. टीम के अन्य सदस्यों का आपके द्वारा बेहतर सहयोग किया जाएगा. एक बेहतर टीम लीडर के रूप में आज अपनी टीम को साथ लेकर आप अच्छे परिणाम दे सकेंगे. पब्लिक डीलिंग में आपको सफलता मिलेगी. ऑफिस में कोई अहम जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है. टीम के बाकी सदस्य आपके कार्य में आपका सहयोग करेंगे. आज आप अपने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी क्षमताओं का प्रयोग करते हुए निर्णय लें, लेकिन सभी पहलुओं को भली-भांति जानने के बाद. व्यवसाय में आज क्लाइंट के साथ आपके रिलेशन बेहतर होंगे. पुराने क्लाइंट से फिर से रिकनेक्ट कर सकते हैं. पार्टनरशिप के व्यवसाय में नीतियों को स्पष्ट रखें. लाभ के योग बन रहे हैं.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति आज पहले से बेहतर रहेगी. लेकिन आज के दिन इनकम और एक्सपेंडिचर के बीच बैलेंस बनाना काफी चुनौती पूर्ण रह सकता है. भावनाओं में आकर किसी भी प्रकार का कोई फाइनेंशियल डिसीजन ना करें. फाइनेंशियल डिसीजन करने में संयम रखें. इससे लॉन्ग टर्म बेनिफिट होगा. सोर्स आफ इनकम बढ़ाने पर आज आपके विचार करना चाहिए. आपके खर्चों पर आपको कंट्रोल करना होगा. सेविंग्स पर ध्यान केंद्रित करें. रुके हुए प्रोजेक्ट या किसी डील से धन प्राप्ति के लिए प्रयास करें. परिवार में किसी व्यक्ति की वजह से आपकी खर्चों का अचानक बढ़ोतरी हो सकती है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आपके केयरिंग नेचर की वजह से प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति लगाव हो सकता है. खुलकर बातचीत आपके रिश्तों में मजबूती देगी. एक दूसरे के प्रति सम्मान और भरोसा बनाए रखें. पुरानी गलतफहमियां अथवा विवाद बातचीत से खत्म करने का प्रयास करें. ओवर थिंकिंग या मूड स्विंग की समस्या आपके रिश्तों को खराब करने का प्रयास करेगी. आज आप अनावश्यक बोलने की जगह शांत रह सकते हैं. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे का सहयोग करें. जीवनसाथी की सलाह काफी महत्वपूर्ण हो सकती है. पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा. आज परिवार के साथ बाहर घूमने, डिनर या मूवी का प्रोग्राम बन सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky Color / शुभ रंग : लाल 

आज का उपाय : आज किसी वृद्ध महिला को खोया अथवा दूध से बनी कोई मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com